Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार्तिक आर्यन ने शेयर किया 'लुका छुप्पी' के प्रमोशन के दौरान का वीडियो, लिखा- 'मैं अपने फैंस का फैन हूं'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 29 May 2021 03:09 PM (IST)

    कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कार्तिक फैंस के साथ कई सारे पोस्ट्स शेयर करते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
    कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। कार्तिक आर्यन को बीते दिनों 'दोस्ताना 2' से निकाले जाने की खबर जोरों पर थी। जिसके बाद कार्तिक ने शाहरुख की कंपनी के साथ भी हाल ही में एक फिल्म को मना किया है। जिसे लेकर अभिनेता खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन के मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट उन्हें अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना देते हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपना एक 'फैंसेप्शन' मूमेंट याद किया है।

    कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कार्तिक फैंस के साथ कई सारे पोस्ट्स शेयर करते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुप्पी' के प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में कार्तिक आर्यन एक कॉलेज में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। यहां स्टेज पर कार्तिक एक लड़की के साथ 'मैं देखूं तेरी फोटो' गाने पर डांस कर रहे हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कार्तिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या इसे फैंसेप्शन कहते हैं क्योंकि मैं अपने फैंस का फैन हूं ? मैं हमेशा ये कर सकता हूं सिर्फ इस फीलिंग के लिए।' कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेता के फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है।

    गौरतलब है कि बीते दिन कार्तिक आर्यन ने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी। जिसमें वो 'टाइटैनिक' के सीन को री-क्रिएट कर रहे थे। कार्तिक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कार्तिक आर्यन 1- 0 केट विंसलेट'। कार्तिक की ये फोटो टाईटैनिक में केट विंसलेट के उस पोज से प्रेरित है, जिसमें वह न्यूड होकर जैक से अपना स्कैच बनवाती हैं। कार्तिक की इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसके कैप्शन को देख जमकर हंस रहे हैं।

    खबरें और भी

    Jacqueline Fernandez ने सेल्फी शेयर कर खुद को बताया पागल बिल्ली की मां