विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhaulaiya 3: 'रूह बाबा' बन कार्तिक आर्यन ने सड़कों पर किया चक्का जाम, इस शहर में चल रही है शूटिंग

Published: Wed, 10 Apr 2024 04:01 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 04:03 PM (IST)

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 की शूटिंग में बिजी कार्तिक आर्यन (Photo Credit-X)
भूल भुलैया 3 की शूटिंग में बिजी कार्तिक आर्यन (Photo Credit-X)

HighLights

  1. इस शहर में जारी भूल भुलैया 3 की शूटिंग
  2. कार्तिक आर्यन ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
  3. हॉरर कॉमेडी भुल भुलैया 3 में कार्तिक बनेंगे रूह बाबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं। इस वक्त वह अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस मूवी की शूटिंग शुरू हुई है, जिसको लेकर कार्तिक काफी बिजी चल रहे हैं। 

इस बीच सोशल मीडिया पर भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के सेट की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें अभिनेता कार्तिक बीच सड़का ट्रैफिक जाम किए दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इस फोटो को खुद भूल भुलैया के रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है। 

इस शहर में भूल भुलैया 3 की शूटिंग जारी

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म के बाद से कार्तिक के करियर को एक नई उड़ान मिली है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कार्तिक फिलहाल शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। 

इस बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। कार्तिक की इस फोटो में आप देख सकते हैं कि वह सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता के प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज पर बीच सड़क पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछ टैक्सी की कतार भी देखी जा रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि अभिनेता ने हावड़ा पर ट्रैफिक जाम कर दिया है। 

रूह बाबा के लुक में कार्तिक आर्यन काफी शानदार दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कोलकाता आप कैसा है। एक्टर की इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

दीवाली पर भूल भुलैया 3 का धमाका

डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को इस साल दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराएं अहम भूमिका अदा करती दिखेंगी। 

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग करने कोलकाता के कब्रिस्तान पहुंचे अनीस बज्मी, यहीं होगा Kartik Aaryan का चुड़ैल से सामना!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।