Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शुरू हुई कार्तिक आर्यन की 'सत्य प्रेम की कथा', फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 12:44 PM (GMT+05:30)

    हार्ट थ्रोब कार्तिक आर्यन 2022 के सबसे बड़े एक्टर में से एक बनकर उभर कर सामने आए हैं। भूल भुलैया की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद कार्तिक के पास कई बड़ी फि ...और पढ़ें

    Symbolic Image of Bollywood Actor Kartik Aaryan
    Symbolic Image of Bollywood Actor Kartik Aaryan

    नई दिल्ली, जेएनए। जेन जेड और जेन वाई जेनरेशन के फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। भूल भुलैया की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद कार्तिक की फैन फोलोइंग भी दोगुनी तेजी से बढ़ी है। वहीं, फैंस एक बार फिर उन्हें कियारा आडवाणी के साथ देखने को बेकरार हैं। भूल भुलैया में इस फ्रेश पेयर ने जो कमाल किया है, उसका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला है। यही वजह है कि दोनों की केमेस्ट्री को देखते हुए मेकर्स एक बार फिर इन्हें साथ ला रहे हैं। कार्तिक और कियारा अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सत्य प्रेम की कथा' में साथ दिखेंगे। फिल्म की रिलीज डेट पहले की अनाउंस की जा चुकी है। अब शूटिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक ने फोटो शेयर की है। शूटिंग से पहले वह गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए देखे जा सकते हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस ने गुड लक विश किया है। 

    कार्तिक ने शुरू की शूटिंग

    सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह शूटिंग से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए लिखा 'गणपति बप्पा मोर्या।' समीर विध्वंस के निर्देशन में बनने जा रही सत्य प्रेम की कथा 29 जून, 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का टाइटल सत्यनारायण की कथा रखा जा रहा था। लेकिन टाइटल विवादों में आ जाने की वजह से नाम चेंज करना पड़ा। 

    कियारा के आलावा कृति के साथ भी नजर आएंगे कार्तिक

    वैसे फिल्म के बारे में साल 2021 में ही बता दिया गया था लेकिन इसकी रिलीज डेट कुछ दिन पहले ही अनाउंस की गई है। वहीं, फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है। अब कार्तिक ने शूटिंग शुरू करने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक शहजादा फिल्म में भी काम कर रहे हैं। लुका छिपी के बाद एक बार फिर इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। यह फिल्म जनवरी 2023 में सिनेमा घरों में लगेगी।