Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिनेमा की दुनिया में Kartik Aaryan का जबरदस्त रौला, ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया गवर्नर से मिलेगा ये सम्मान

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 04:45 PM (IST)

    Kartik Aaryan प्यार का पंचनामा से लोगों की नजरों में आए कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से मिली सक्सेस के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर ...और पढ़ें

    File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. कार्तिक आर्यन की झोली में आया एक और सम्मान
    2. एक्टर को ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा सम्मानित
    3. कार्तिक ने कहा उनके लिए यह सम्मान पाना सौभाग्य की बात है

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक आउटसाइडर होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है। आज उनके मिलियन फैंस हैं। कार्तिक का स्टारडम भले ही शाह रुख खान या सलमान खान जैसा न हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम भी नहीं है। चाहे 'भूलभुलैया 2' हो या 'प्यार का पंचनामा', कार्तिक ने अपनी परफॉर्मेंस से हमेशा लोगों का एंटरटेनमेंट किया है। यह इसी का नतीजा है कि उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न (आईएफएफएम) में सम्मानित किया जाएगा।

    विक्टोरिया गवर्नर करेगी सम्मानित

    कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर माने जाते हैं। उनकी फिल्मों को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। फिल्म फ्रैटर्निटी में भी उनकी काफी तारीफें हुई हैं। एक्टर को 'राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा' के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें विक्टोरिया की गवर्नर द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 11 अगस्त को आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

    यह सम्मान पाना सौभाग्य की बात

    इस पुरस्कार के लिए कार्तिक आर्यन ने खुशी जताई है। एक बयान में उन्होंने कहा, ''मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए विक्टोरियाई सरकार के प्रति बहुत आभारी हूं और मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारतीय सिनेमा में अपने काम के लिए यह सम्मान पाना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैंने हमेशा कहानी कहने की शक्ति और फिल्मों की दिलों को छूने और दिमाग को प्रेरित करने की क्षमता में विश्वास किया है। मैं सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।’’

    20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में होंगी पेश

    आईएफएफएम 20 अगस्त तक चलेगा। इसमें भारतीय सिनेमा और संस्कृति का आयोजन है, जिसनें 20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में रिलीज की जाएंगी। समारोह में कार्तिक की फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें 'भूलभुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' शामिल होंगी।