विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल टूटे आशिक से सीधे चॉकलेटी ब्वॉय बने Kartik Aaryan, शुरू की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग

Published: Fri, 23 May 2025 07:31 PM (IST)

कार्तिक आर्यन ने फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन का नया लुक हुआ वायरल (Photo Credit- Instagram)
कार्तिक आर्यन का नया लुक हुआ वायरल (Photo Credit- Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम यंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। बड़े पर्दे पर सभी किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए भी एक्टर की तारीफ की जाती है। भूल भुलैया 2 के बाद उनकी हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को भी पसंद किया जाने लगा है। हाल ही में एक्टर पुष्पा 2 से चर्चा में आई श्रीलीला के साथ फिल्म करने को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि उन्होंने अपनी एक दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर ली है।

फिल्मी सितारे किरदार के हिसाब से लुक और फिटनेस में बदलाव करते हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन का लंबी दाढ़ी और बालों में लुक वायरल हुआ था। इसके बाद अब एक्टर ने एक बार फिर अपकमिंग फिल्म के लिए अपने लुक में बदलाव कर लिया है, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

कार्तिक ने शुरू की करण जौहर की फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्ममेकर करण जौहर के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में काम कर रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात है कि इस दौरान उन्होंने अपने एक नए लुक की तस्वीर शेयर की। इसमें एक्टर छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। फैंस को कार्तिक का नया लुक पसंद आ रहा है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- श्रीलीला के साथ इश्क लड़ाते दिखेंगे कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु की म्यूजिकल फिल्म के टीजर पर आया बड़ा अपडेट

कार्तिक ने फिल्म के लिए क्यों बदला अपना हुलिया?

कार्तिक आर्यन का नया लुक फैंस को पसंद भी आ रहा है, लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर दाढ़ी वाला लुक ज्यादा अच्छा लगता है। बता दें कि एक्टर ने ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म के लिए यह बदलाव किया है, क्योंकि इस फिल्म में न्यूएज लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। यही कारण है कि कार्तिक को भी यंग लुक फिल्म के लिए अपनानी पड़ी है।

Photo Credit- Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई आप कमाल लग रहे हो। वहीं, ज्यादातर सभी ने एक्टर की लुक की तारीफ की। कास्ट की बात करें, तो इस रोमांटिक फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- फिर दिखेगा Dostana! करण जौहर का बड़ा फैसला, थिएटर नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर लाएंगे रोमांटिक कॉमेडी पार्ट 2?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।