Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय कुमार से पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था ये विवादित ऐड, एक्टर ने इस वजह से ठुकरा दी थी 15 करोड़ की फीस

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 04:50 PM (GMT+05:30)

    विवादित पान मसाला ऐड के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे। यह ऐड पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था। पर इस कारण के चलते कार्तिक ने ऐड और मिलने वाली 15 क ...और पढ़ें

    kartik aaryan was offered akshay kumars Pan Masala ad
    kartik aaryan was offered akshay kumars Pan Masala ad

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार के पान मसाला का ऐड करने पर पिछले दिनों काफी बवाल हुआ था। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से फैंस खासे नाराज हो गए थे कि वो ऐसी चीज का ऐड कैसे कर सकते हैं जिसे खाने से कैंसर जैसी भयंकर बीमारी होती है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात निकल कर सामने आई है कि अक्षय के पहले ये ऐड आज के एक सुपरस्टार एक्टर को ऑफर किया गया था पर उसने इसे ठुकरा दिया।

    पान मसाला के ऐड को किया इनकार

    पिछले दिनों अजय देवगन और शाह रुख खान और अक्षय कुमार के पान मसाला ऐड ने देश में भूचाल ला दिया था। विवाद बढ़ता देख अक्षय कुमार ने तो ऐड से खुद को पीछे खींच लिया और पान मसाला कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर लिया था। पर शाह रुख और अजय देवगन अभी भी इसी विज्ञापन का हिस्सा हैं।

    अक्षय नहीं थे पहली पसंद

    ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐड फिल्म के मेकर्स के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने शाह रुख और अजय देवगन से तो बात कर ली थी लेकिन वो तीसरे स्टार के रूप में कार्कित आर्यन को लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक्टर को 15 करोड़ रुपये ऑफर भी किए थे। पर कार्तिक आर्यन ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद मजबूरी में उन्हें अक्षय कुमार को लेना पड़ा।

    टॉप पर हैं कार्तिक आर्यन

    एक प्रमुख ऐड गुरु, जिन्होंने नाम ना उजागर करने की शर्त पर बताया कि, 'कार्तिक एंडोर्समेंट के मामले में बाकी सभी से आगे निकल चुके हैं। इंडस्ट्री के दूसके नाम जैसे रणवीर, दीपिका, करीना और कैटरीना को अपने स्टार-पति-पत्नी के साथ जोड़े जाने का फायदा है। कार्तिक ने इसे अपने दम पर किया है।'

    खबरें और भी

    पहले भी ठुकरा चुके हैं ऐसे ऐड

    बता दें कि भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद से ही कार्तिक आर्यन इस साल के बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। लेकिन इसके साथ-साथ वो नागरिक के तौर भी अपनी जिम्मेदारियों से परिचित हैं। इससे पहले भी कार्तिक ने 9 करोड़ रुपये के पान मसाला ऐड को एंडोर्स करने से मना कर दिया था।

     यह भी पढ़ें

    KRK ने उड़ाया 'कोड नेम तिरंगा' के कलेक्शन का मजाक, कहा- इतने में सिर्फ परिणीति के मेकअप का खर्च ही निकल पाएगा

    Rasika Dugal Bold Photos: मिर्जापुर 3 की 'बीना त्रिपाठी' ने कराया बोल्ड फोटोशूट, कहा- दिल गार्डन-गार्डन