Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tara Sutaria के साथ देर रात डिनर पर स्पॉट हुए Kartik Aryan, यूजर बोले- 'क्या चल रहा है इन दोनों के बीच'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM (IST)

    Kartik Aaryan And Tara Sutaria तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को शनिवार रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। गाड़ी में बैठने से पहले द ...और पढ़ें

    कार्तिन आर्यन और तारा सुतारिया ( Photo Instagram)
    कार्तिन आर्यन और तारा सुतारिया ( Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Aaryan And Tara Sutaria: बॉलीवुड गलियारों में रोजाना रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। इस बीच अब इंडस्ट्री के दो फेमस स्टार्स की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) है। शनिवार रात दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरे सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

    कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की डिनर डेट ?

    एक्ट्रेस तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को शनिवार रात एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। गाड़ी में बैठने से पहले दोनों स्टार ने एक-दूसरे को हग भी किया और फिर अपनी गाड़ी में रवाना हो गए। इस मौके पर कार्तिक ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट पहने नजर आए। तो वहीं, तारा को लेपर्ड-प्रिंटेड साइड स्लिट स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप में देखा गया।


    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दुश्मनी, कॉफी विद करण में शामिल होंगे एक्टर?

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    मीडिया को देख भागी तारा

    सोशल मीडिया पर दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जहां रेस्टोरेंट से पहले तारा निकलती नजर आती है। जैसे ही एक्ट्रेस मीडिया को देखती है वह तुरंत भागने लगती है और जाकर गाड़ी में बैठ जाती है। वहीं तारा के बाद कार्तिक रेस्टोरेंट से बाहर आते दिखाई देते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    यूजर्स ने किए जमकर कमेंट

    इस वीडियो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फ्लॉप पीआर फिर से शुरू हो गया। सारा ने उसे (कार्तिक) छोड़ दिया इसलिए उसे एक और अभिनेत्री की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- वह क्यों भाग रही है। ऐसा लग रहा है कि कुछ चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- साथ में अच्छे लग रहे हैं देखते हैं इन दोनों के बीच क्या पक रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Chandu Champion: लंबे मोनोलॉग के बाद कार्तिक ने लिया एक और बड़ा चैलेंज, एक टेक में शूट किया इतना लंबा War सीन

    तारा सुतारिया कर चुकी है आदर जैन को डेट

    बता दें, तारा सुतारिया का नाम रणबीर कपूर के कजिन भाई आदर जैन संग जुड़ चुका है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं साल 2023 के शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। तो वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करे तो उनका नाम सारा अली खान से जुड़ा था। साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।