Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी के सामने हाथ जोड़े नजर आए सांसद रवि किशन, वीडियो देख करने लगेंगे तारीफ

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 11:13 AM (IST)

    13 अक्टूबर 2022 को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। करवा चौथ पर पत्नी पूरा दिन निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी उम्र की ...और पढ़ें

    Photo Credit : Ravi Kishan Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Ravi Kishan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karwa Chauth 2022 : सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं रात को चांद और पति का दीदार करने के बाद ही अपने जीवनसाथी के हाथों से पानी पीकर ही अपना उपवास खोलती हैं। करवा चौथ के दिन को भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने भी खास अंदाज में मनाया। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    पत्नी संग रवि किशन ने की पूजा

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। इस वीडियो में सांसद पत्नी संग बराबर से सारी रस्में निभाते दिखें। आप देख सकते हैं कि रवि की पत्नी छलनी से चांद को देखते हुए पति को देखती हैं। वहीं रवि किशन पत्नी के सामने हाथ जोड़कर खड़े होकर उन्हें निहारते रहते हैं। वीडियो में दोनों की बाॅन्डिंग देखते ही बन रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

    इस अंदाज में नजर आए सांसद

    करवा चौथ के मौके पर सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी के लुक की बात करें तो दोनों सिंगल होने होने के बावजूद काफी खूबसूरत नजर आए। रवि किशन ने पीले रंग के कुर्ते के साथ हाफ जैकेट पहना था। वहीं उनकी पत्नी ने पिंक सलवार सूट के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़े रखा था। हाथों में मेंहदी और चूड़ी पहने हुए प्रीति बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं चांद निकलने के बाद रवि किशन ने पत्नी प्रीति को पानी पिलाया और उनका उपवास खोला। फैंस के बीच रवि किशन की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें - Sapna Choudhary ने पति के हाथों से पानी पीकर खोला व्रत, खूबसूरत पत्नी को एकटक निहारते दिखे वीर

    खबरें और भी