विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्‍ट्रेस को छिपकर मिलना पड़ा अपने बॉयफ्रेंड से

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 13 Sep 2015 04:20 PM (IST)

हॉलीवुड एक्‍ट्रेस केटी होम्स को हाल ही में एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्‍हें अपने कथित बॉयफ्रेंड एक्‍टर जैमी फॉक्स से छुपकर मिलना पड़ा।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलस। हॉलीवुड एक्ट्रेस केटी होम्स को हाल ही में एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने कथित बॉयफ्रेंड एक्टर जैमी फॉक्स से छुपकर मिलना पड़ा। जी हां, 'यूएस वीकली' के अनुसार, 36 वर्षीय केटी को एक विग और हैट लगाकर जैमी से मिलना पड़ा।

अब सुनें भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' को अमेरिकी अंदाज में

हालांकि अभी तक दोनों ही डेटिंग की बात को नकारते आ रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि केटी ने जैमी से एक होटल में मुलाकात की। इसके लिए उन्होंने एक विग भी पहनी और हैट भी लगाई।'

देखें, सामने आईं प्रेग्नेंट रानी मुखर्जी की तस्वीरें

आपको बता दें कि दोनों की डेटिंग की खबरें पहली बार 2013 में सामने आई थी। पिछले साल मार्च में भी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे थे। हालांकि इन दोनों का कहना था कि रोमांस जैसा कुछ भी नहीं है।