Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Merry Christmas को इसलिए सबसे मुश्किल फिल्म मानती हैं Katrina Kaif, विजय सेतुपति को लेकर कही इतनी बड़ी बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 08:50 AM (IST)

    Merry Christmas कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। पहली बार श्रीराम राघवन की फिल्म में कटरीना और विजय ...और पढ़ें

    मेरी क्रिसमस को कटरीना कैफ ने बताई सबसे मुश्किल फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मेरी क्रिसमस को कटरीना कैफ ने बताई सबसे मुश्किल फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मैरी क्रिसमस है कटरीना कैफ की सबसे चैलेंजिंग फिल्म
    2. कटरीना कैफ ने की विजय सेतुपति की तारीफ
    3. कटरीना कैफ ने विजय सेतुपति को बताया वंडरफुल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Red Sea International Film Festival 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ हाल ही में जेदाह के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। इस दौरान ब्लैक कलर की साड़ी में कटरीना ने हुस्न का जलवा बिखेरा। इवेंट में अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) के बारे में भी बात की। 

    'टाइगर 3' के बाद कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन डेट पोस्टपोन कर दी गई है। मूवी जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लीड रोल में कटरीना के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) हैं।

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal: 'क्या जोकर बनकर जा रहा है...', विक्की कौशल के कपड़े देख Katrina Kaif ने दिया था ऐसा रिएक्शन

    कटरीना कैफ ने मैरी क्रिसमस को बताया चैलेंजिंग फिल्म

    कटरीना कैफ ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के बारे में बात की है। कटरीना ने बताया कि यह उनके करियर की सबसे चैलेंजिंग मूवी है। अभिनेत्री ने कहा- 

    मुझे विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस में काम करने का मौका मिला। यह बहुत खूबसूरत था। यह मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। उस कैरेक्टर ने मेरे अंदर से काफी कुछ बाहर निकाला है और अनुभव शानदार रहा है। वह (डायरेक्टर) आपको अभिनेता के रूप में चैलेंज देते हैं।

    ऊपर से यह एक द्विभाषी फिल्म है। हमने फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया। मैंने तमिल वर्जन के लिए तमिल में शूटिंग किया। ऐसे में दो-दो बार शूट करना होता था। इसलिए यह मुश्किल था, लेकिन रोमांच से भरा था।

    कटरीना कैफ ने विजय सेतुपति को लेकर की बात

    कटरीना कैफ ने विजय सेतुपति की तारीफों के पुल बांधे और उन्हें अद्भुत बताया है। कटरीना ने कहा, "मेरे को-स्टार विजय सेतुपति बहुत अद्भुत हैं। जब हम हिंदी शूट करते थे तो वह शानदार होते थे, लेकिन जब हम तमिल में शूट करते थे तो वह एक अलग अभिनेता बन जाते थे।"

    बता दें कि कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur की स्क्रीनिंग पर विक्की कौशल को सपोर्ट करने पहुंचीं Katrina Kaif, ब्लैक आउटफिट में कपल की ट्विनिंग