Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब रणबीर से शादी के सवाल पर कट्रीना ने रख दी ये शर्त

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 30 Aug 2015 04:53 PM (IST)

    वैसे तो रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ ने अब तक अपने रिलेशनशिप को स्‍वीकार नहीं किया है, हां ये जरूर है कि दोनों अब अपने रिलेशनशिप को लेकर थोड़े खुल गए हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। वैसे तो रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ ने अब तक अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है, हां ये जरूर है कि दोनों अब अपने रिलेशनशिप को लेकर थोड़े खुल गए हैं, मगर शादी के सवालों पर हर बार गोलमटोल जवाब दे जाते हैं या फिर सवाल पूछने वालों पर ही बिफर पड़ते हैं।

    पत्नी मीरा के साथ फैशन वीक में पहुंचे शाहिद

    हाल ही मेें कट्रीना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल करते पूछ लिया था कि आखिर लोगों को उनकी शादी की इतनी जल्दी क्यों है और अब शादी से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने रणबीर से शादी के लिए एक शर्त रख दी है। उन्होंने जो जवाब दिया, उससे तो यही लग रहा है।

    सलमान खान ने लिया ब्रेक, अटकी 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग

    फिल्म 'फैंटम' के प्रमोशन के दौरान जब कट्रीना से पूछा गया कि वो रणबीर से कब शादी करेंगी तो उन्होंने कहा, 'वो तभी शादी करेंगी, जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल जाएगा।' हालांकि बाद में उन्होंने बड़ी सूझबूझ के साथ अपने इस बयान में संशोधन करते हुए कहा, 'यह तभी होगी, जब उनकी कोई भी फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीत लेगी।'