विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न प्रियंका न दीपिका, इंडिया के बाहर ये एक्ट्रेस नंबर वन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 22 Mar 2018 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 11:46 AM (IST)

इस सर्वे में दिलजीत दोसांझ को भारत के बाहर सबसे लोकप्रिय पंजाबी एक्टर माना गया है तो नीरू बजवा को दूसरा स्थान मिला है।

न प्रियंका न दीपिका, इंडिया के बाहर ये एक्ट्रेस नंबर वन
न प्रियंका न दीपिका, इंडिया के बाहर ये एक्ट्रेस नंबर वन

मुंबई। आपको शायद लगता होगा कि पिछले दो साल से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह कर वहां का टीवी शो और हॉलीवुड की फिल्में कर रहीं हैं तो भारत के बाहर सबसे ज़्यादा वो ही फेमस होंगी। या फिर दीपिका ने विन डीज़ल जैसे बड़े स्तर के साथ हॉलीवुड की फिल्म की तो वो देश के बाहर लोकप्रिय होंगी। लेकिन आपके ये सारे अनुमान गलत हैं।

आज के दौर में अगर भारत के बाहर किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम का सबसे अधिक लोकप्रिय है तो वो हैं कटरीना कैफ। विदेशी मूल की इस अभिनेत्री को दुनिया भारतीय फिल्मों के कारण ही पसंद करती है। दरअसल ये बात एक वीडियो ऑन डिमांड ऐप की जारी ताज़ा रिपोर्ट से पता चली है। ये रिपोर्ट पिछले साल एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच एकत्र किये गए डेटा के आधार पर बनाई गई है। करीब 40 मिलियन यूजर्स के डेटा के आधार पर भारतीय अभिनेत्री की विदेशी लोकप्रियता तय की गई। इस लिस्ट में प्रियंका, दीपिका, करीना, ऐश, अनुष्का, काजोल और आलिया भी शामिल थीं। कटरीना कैफ वैसे भी इससे पहले कुछ समय तक गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली अभिनेत्री थीं, जो स्थान बाद में सनी लियोनी ने ले लिया।

इस सर्वे में दिलजीत दोसांझ को भारत के बाहर सबसे लोकप्रिय पंजाबी एक्टर माना गया है तो नीरू बजवा को दूसरा स्थान मिला है। सर्वे के मुताबिक भारत के बाहर सबसे अधिक आस्ट्रेलिया में पंजाबी फिल्में देखी जाती हैं और अमेरिका में सबसे अधिक तमिल फिल्में। करीब 25 से 35 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक 50 प्रतिशत फिल्में वीडियो ऑन डिमांड देखते हैं। विदेशों में हाल ही में मराठी और भोजपुरी फिल्मों की मांग भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: एक दो तीन...विवाद: मैदान में उतरा टाइगर, सलमान को जैकलीन पर गर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।