यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jee Le Zara: इस दिन शुरु होगी आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म की शूटिंग, पढ़िए डिटेल्स
Jee Le Zara Shooting Date आलिया भट्ट अपने फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आई हैं। उनकी कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म जी ले जरा को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jee Le Zara Shooting Details: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। उनके प्रोडक्शन में बनी पहली नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया के अलावा एक्टर विजय वर्मा और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। डार्लिंग्स के अलावा आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। हालांकि पिछले कुछ समय से 'जी ले जरा' को लेकर लोगों में ये दुविधा थी कि ये फिल्म बनेगी या नहीं, जिस पर अब आलिया भट्ट ने सफाई देते हुए बताया है कि ये फिल्म बन रही है।
आलिया भट्ट ने बताया कि कब होगी 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरु
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के 'एस्सेल विजन प्रोडक्शन' में बनने वाली इस फिल्म की घोषणा अगस्त 2021 में की थी, जिसमें, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि जब काफी समय तक इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हुई और न ही कोई अपडेट आया तो लोगों को यही लगा की ये फिल्म नहीं बन रही हैं। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से ये 'जी ले जरा' की शूटिंग को लेकर सवाल किया गया तो आलिया ने कन्फर्म करते हुए कहा कि ये फिल्म बन रही है और अगले साल यानी कि 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
आलिया भट्ट ने कहा ये बहुत ही बड़ी फिल्म है
आलिया भट्ट ने बताया कि उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी लगातार शूट में व्यस्त थीं, जिसकी वजह से टाइम आर डेट नहीं मैच हो पा रही थी। लेकिन अगले साल हम इसकी शूटिंग शुरु करेंगे। हम सभी इस फिल्म के लिए बहुत ही उत्सुक हैं और इस फिल्म को ऐसे ही नहीं जाने दे सकते हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की ये फिल्म बहुत ही बड़ी होने वाली है और अब हम इसका इंतजार नहीं कर सकते हैं'।
इन बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं आलिया, प्रियंका और कटरीना
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जहां अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में फिल्म 'डार्लिंग्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं, तो वही इस फिल्म के बाद वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी, इसके अलावा पाइप लाइन में रणवीर संग उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है। जोकि 2023 में रिलीज होगी। आलिया के अलावा कटरीना जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के अलावा वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग कर रही हैं। इन दोनों के प्रियंका चोपड़ा भी अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।