Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif का खुलासा, कत्थक सीखने के दौरान गुरु जी ने प्रियंका चोपड़ा की सराहना की, वहीं उनसे कहा- कोई नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 04:29 PM (IST)

    Katrina Kaif on Priyanka Chopra कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा पहली बार जी ले जरा में नजर आएंगी। इसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। फिल्म में आलिया ...और पढ़ें

    Katrina Kaif on Priyanka Chopra: कटरीना कैफ फोन भूत में नजर आएंगी।
    Katrina Kaif on Priyanka Chopra: कटरीना कैफ फोन भूत में नजर आएंगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Katrina Kaif on Priyanka Chopra: कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फोन भूत का प्रचार करने में व्यस्त हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने कत्थक के लेसन प्रियंका चोपड़ा के साथ ही लिए हैं। दोनों की डांस टीचर एक ही थी जोकि प्रियंका चोपड़ा की सराहना करती थी। वहीं उनके डांस को 'ओके' कहती थी।

    प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ का कथक गुरु एक ही थी 

    दरअसल प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ का कथक गुरु एक ही थी। प्रियंका चोपड़ा की उनके डांस स्टेप के कारण बहुत सराहना की जाती थी। वहीं कटरीना कैफ का शर्मिला व्यवहार उन्हें खुलकर डांस करने से रोकता था। इसके चलते गुरुजी कटरीना के डांस को ओके कहती थी, जबकि प्रियंका के डांस को वह काफी शानदार बताती थी। कटरीना कैफ ने यह भी कहा कि प्रियंका चोपड़ा का बुरे दौर में उनसे कई बार सामना भी हुआ है। 

    कटरीना कैफ कहती है, 'आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है'

    कटरीना कैफ कहती है, 'आलिया और प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मैं उन्हें बहुत अच्छा दोस्त मानती हूं। प्रियंका चोपड़ा और मैंने साथ में कत्थक सीखा है। हमारे गुरु जी एक ही थे। प्रियंका चोपड़ा मुझसे थोड़ी सी सीनियर थी। क्लास में सभी आते थे, घुंघरू बांधते थे और एक जगह आकर खड़े हो जाते थे। इसके बाद गुरुजी सभी को एक-एक कर बुलाते थे और डांस करने के लिए कहते थे। सभी के बीच में डांस करना होता था, वहां कोई एसी नहीं होता था सिर्फ पंखा होता था और सिंपल सलवार कमीज पहनकर आना होता था। प्रियंका चोपड़ा हमेशा बहुत अच्छा डांस करती थी और गुरु जी उनकी प्रशंसा करते थे। मैं शर्माते हुए जाती थी और कुछ भी करके आ जाती थी। इस पर गुरु जी कहते थे चल कोई नहीं बेटा, अगला।'

    कटरीना कैफ कहती है, 'प्रियंका चोपड़ा को बहुत अच्छा डांस आता था'

    कटरीना कैफ आगे कहती है, 'यह कई बार होता था। वह मुझसे एक साल ही सीनियर थी। प्रियंका चोपड़ा को बहुत अच्छा डांस आता था। मैंने भी तय किया कि मैं भी एक दिन उनके जैसा डांस करूंगी। हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं है लेकिन कई बार बुरे दौर में साथ रहे हैं। उस समय मुझे उनकी बातों से बहुत लाभ हुआ है।' कटरीना कैफ जल्द फिल्म फोन भूत में नजर आएंगी। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी होंगे। यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। कटरीना टाइगर 3 में भी नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल नामक सीरीज में नजर आएंगी। वहीं वह हॉलीवुड के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाली है।

    खबरें और भी