Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच Katrina Kaif ने शेयर की ऐसी फोटो, मिल गया हर सवाल का जवाब!

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:50 PM (IST)

    बॉलीवुड के गलियारों में बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। Deepika Padukone से लेकर यामी गौतम तक तीन हसीनाएं 2024 में मां बनने वाली हैं। हालांकि ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच शेयर की ऐसी तस्वीर / फोटो-Instagram
    कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच शेयर की ऐसी तस्वीर / फोटो-Instagram

    HighLights

    1. कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच शेयर की ऐसी तस्वीर
    2. बिना कहे ही कटरीना कैफ ने दिया हर सवाल का जवाब
    3. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में जल्द ही बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर यामी गौतम और ऋचा चड्ढा 2024 में अपनी पहली संतान को जन्म देने वाले हैं। इस बीच ही अब एक बार फिर से कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया।

    कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की टाइग्रेस कटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की पोल्का डॉट फुल ड्रेस पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने लेदर की जैकेट कैरी की थी।

    इस ड्रेस में एक्ट्रेस को देखने के बाद फिर से यूजर्स ये अनुमान लगाने बैठ गए कि दीपिका के बाद कटरीना कैफ भी जल्द खुशखबरी सुनाएंगी। अब इन सबके बीच एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे यूजर्स को उनके हर सवाल का जवाब मिल गया।

    प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कटरीना कैफ ने शेयर की तस्वीरें

    ये पहली बार नहीं है जब कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आई है। इससे पहले भी जब भी एक्ट्रेस लूज कपड़ों में दिखाई दीं, लोगों ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए। हालांकि, बिना कुछ कहे ही कटरीना कैफ ने एक बार फिर से प्रेग्नेंसी के खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

    यह भी पढ़ें: क्रिकेट में ग्लैमर्स का तड़का, यूपी वॉरियर्स को सपोर्ट करने पहुंचीं Katrina Kaif, बहन इसाबेल भी संग आईं नजर

    हाल ही में कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में कटरीना कैफ ने कलरफुल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बिल्कुल फिट लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ कटरीना कैफ ने जैकेट पहनी हुई है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

    खबरें और भी

    तस्वीर देख यूजर्स ने बांधे कटरीना कैफ के तारीफों के पुल

    कटरीना कैफ की इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यार ये सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं आज के दौर की"। दूसरे यूजर ने लिखा, "कटरीना कैफ मैं आपसे ये सवाल पूछना चाहता हूं कि आप इतनी क्यूट कैसे हो"।

    अन्य यूजर ने लिखा, "फाइनली सिंगल फोटो, आपको अंदाजा भी है कि हमने आपको कितना मिस किया है, आप हमेशा हमारे साथ बने रहो"। बीते साल कटरीना कैफ जहां टाइगर 3 में दिखाई दी थीं, तो वहीं साल 2024 में फिल्म मैरी क्रिसमस में दिखाई दी थीं, उनकी आगामी फिल्मों की कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: 'अंदर ही अंदर घबराहट हो रही थी ...', Kabir Khan की इस फिल्म को साइन करते हुए Katrina Kaif नहीं थीं खुश