यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Katrina Kaif Pics: येलो साड़ी में कटरीना कैफ ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन
Katrina Kaif Pics कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif Saree Photos: कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कटरीना कैफ अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी साड़ी में बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं।
कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी एक पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा देती हैं। इस बार भी उन्होंने साड़ी में फोटोज शेयर कर तहलका मचा दिया है। उनकी यह तस्वीरें देखने के बाद आलिया भट्ट भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 के गाने में 10 अलग-अलग लुक में नजर आईं कटरीना कैफ, हर एक अंदाज में 'जोया' ने लूटी महफिल
येलो साड़ी में कटरीना कैफ ने बढ़ाया पारा
कटरीना कैफ ने 29 अक्टूबर को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ गॉर्जियस फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह गोल्डन बॉर्डर वाली येलो कलर की प्लेन साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस साड़ी को उन्होंने प्लेन सेमी स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स, खुले बाल, माथे पर लाल बिंदी और मिनिमल मेकअप एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
आलिया ने की कटरीना की तारीफ
कटरीना कैफ का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के इस लुक पर आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है। आलिया ने कमेंट करते हुए लिखा 'सो ब्यूटीफुल कैटी'। फैंस ने कमेंट में कैट के लुक की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'येलो साड़ी आप पर बहुत अच्छी लग रही है'। एक अन्य ने लिखा 'बहुत सुंदर लग रही हैं'।
खबरें और भी
कटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा 8 दिसंबर को कटरीना की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' भी रिलीज होगी, जिसमें वह साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।