Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif Movies: कटरीना कैफ की वो फिल्में, दर्शकों पर चला जिनका जादू और बन गईं बॉक्स ऑफिस हिट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 09:50 AM (IST)

    Katrina Kaif Successful Movies कटरीना ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। अब सवाल यह उठता है कि उनके करियर की कौन सी ऐसी फिल्में थीं जो ...और पढ़ें

    Katrina Kaif successful movies, Happy Birthday Katrina Kaif
    Katrina Kaif successful movies, Happy Birthday Katrina Kaif

    HighLights

    1. कटरीना ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
    2. पर्दे पर कटरीना और रणबीर की जोड़ी भी नजर आई
    3. कैट की जोड़ी खिलाड़ी कुमार अक्षय के साथ भी सुपरहिट है

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Katrina Kaif Successful Movies: कटरीना कैफ हिंदी सिनेमा की उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में लाइन से हिट दी हैं। एक वक्त ऐसा था, जब कटरीना हिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थीं। हालांकि, उनके लिए यह सफर आसान भी नहीं था।

    भाषाई दिक्कत के साथ किरदारों के चयन को लेकर उनके सामने चुनौतियां थीं। उनके हिस्से बॉक्स ऑफिस की कामयाबी तो आयी, मगर उनके अभिनय कौशल पर हमेशा सवाल उठाये जाते रहे। मगर आलोचनाओं के बीच उनकी कुछ फिल्में ऐसी आयीं, जिनमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। जन्मदिन पर कटरीना की ऐसी ही फिल्में। 

    राजनीति

    रणबीर कपूर के साथ एक पॉलिटिकल सिनेरियो पर आधारित ‘राजनीति’ ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भी काफी अच्छा अभिनय किया। कटरीना और रणबीर की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। प्रकाश झा निर्देशित फिल्म में कई दिग्गजों ने काम किया था। फिल्म कमर्शियली भी सफल रही थी।

    बैंग-बैंग

    ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फुल ऑन एक्शन पैक्ड फिल्म टॉम क्रूज की ‘नाइट एंड डे’ का हिंदी वर्जन था। इस फिल्म में कटरीना और ऋतिक के रोमांस के साथ-साथ एक्शन सींस ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।वहीं, ‘हार्लिन’ के किरदार में कटरीना की क्यूट अदाओं ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

    खबरें और भी

    अजब प्रेम की गजब कहानी

    दर्शकों को गुदगुदाने वाली फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ भी कटरीना की हिट फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के दौरान रणबीर और कटरीना के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहों का बाजार काफी गर्म था। फिल्म के फनी सींस और स्पेशल कैमियो ने हर किसी का काफी मनोरंजन किया था।

    एक था टाइगर

    ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के बाद एक बार फिर ‘एक था टाइगर’ में कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया। नतीजा फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी अच्छी कमाई की। वहीं, कटरीना के एक्शन अवतार को भी काफी पसंद किया गया।

    टाइगर जिंदा है

    एक था टाइगर के सक्सेस के बाद इसके मेकर्स ने एक बार फिर कटरीना सलमान की जोड़ी को ‘टाइगर जिंदा है’ में दर्शकों के सामने रखा। इस जोड़ी ने फिर कमाल दिखाया और कटरीना की यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। अब दोनों टाइगर 3 में साथ आने वाले हैं।

    नमस्ते लंदन

    सिर्फ सलमान के साथ ही नहीं, बल्कि कटरीना की जोड़ी को अक्षय कुमार के साथ भी खूब पसंद किया गया। अक्षय कुमार और कटरीना की ‘नमस्ते लंदन’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। वहीं, कटरीना की इंग्लिश ऐक्सेंट में टूटी-फूटी हिंदी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर भी काफी अच्छी कमाई की।