Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Search 2022 Asia list: कटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक, भारत की इन 6 हस्तियों ने बनाई टॉप 10 में जगह, देखिए लिस्ट

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 06:49 PM (IST)

    Google Search 2022 Asia Mid लिस्ट में बॉलीवुड के कलाकारों ने इस बार बाजी मारी है। जहां वर्ल्ड वाइड गूगल सर्च की लिस्ट में टॉप 10 मोस्ट सर्चिंग सितारों ...और पढ़ें

    these six Indian celebrities in the top ten of aisa searched on google 2022. Photo Credit-Instagram
    these six Indian celebrities in the top ten of aisa searched on google 2022. Photo Credit-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Google Mid Year Search 2022 Asia List: भारतीय कलाकारों के लिए ये पल किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि आधे साल यानी कि 6 महीनों में ही साल 2022 में एशिया के सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी में भारतीय एक्टर्स का दबदबा रहा है। इस लिस्ट में भले ही साऊथ कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस के सदस्यों ने नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई हो, लेकिन वर्ल्ड वाइड मिड ईयर 2022 सबसे ज्यादा गूगल पर जिन एशियाई सितारों को सर्च किया गया है उसमें टॉप 10 में से टॉप 6 सितारे बॉलीवुड के हैं। बॉलीवुड में भले ही आज भी एक्टर्स का दबदबा ज्यादा हो, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली लिस्ट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स को भी पछाड़ दिया है। चलिए देखते हैं कि इस टॉप 10 लिस्ट में किन भारतीय सितारों ने कौन से नंबर पर अपनी जगह बनाई।

    'V' उर्फ किम ताए-ह्युंग

    वर्ल्ड वाइड मिड ईयर 2022 की लिस्ट में जिस एशियाई कलाकार के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह हैं साउथ कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस के सदस्य 'V', जिनका असली नाम किम ताए-ह्युंग है, वह सर्च इंडेक्स में सबसे पहले नंबर पर हैं।

    जंगकूक

    एशियाई गूगल सर्च की इस लिस्ट में जो कलाकार दूसरे नंबर पर हैं वह भी फेमस साउथ कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस के मेंबर ही हैं। जिनका नाम जंगकूक है।

    सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब के मशहूर सिंगर गूगल वर्ल्ड वाइड मिड ईयर 2022 की सर्च लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी। सिंगर के निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया था।

    पार्क जिमिन

    गूगल वर्ल्ड वाइड मिड ईयर 2022 की सर्च लिस्ट में जिस कलाकार ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, वह भी दक्षिण कोरिया के फेमस सिंगर और डांसर पार्क जिमिन हैं, जोकि जंगकूक और किम ताए-ह्युंग की तरह ही बीटीएस ग्रुप के मेंबर हैं।

    खबरें और भी

    लता मंगेशकर

    92 साल की उम्र में लता मंगेशकर अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 6 फरवरी 2022 को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कोरोना वायरस से लड़ने के बाद निधन हो गया। गूगल वर्ल्ड वाइड मिड ईयर 2022 में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के बारे में काफी सर्च किया गया और सबकी चहेती लता दीदी ने एशियाई हस्ती सर्च लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।

    लिजा

    गूगल सर्च की इस लिस्ट में थाईलैंड की मशहूर सिंगर लिजा ने भी अपनी जगह बनाई है। लिजा थाईलैंड की एक मशहूर सिंगर हैं और उनका पूरा नाम ललिसा मैनोबल है।

    कटरीना कैफ

    बॉलीवुड की टाईग्रेस कटरीना कैफ भी साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं अभिनेत्रियों में शामिल हैं। कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना कैफ ने एशियन सेलिब्रिटी गूगल सर्च लिस्ट में 7वें स्थान पर अपनी जगह बनाई।

    आलिया भट्ट

    रणबीर कपूर से शादी के ढाई महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर फैंस को हैरान करने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में भी वर्ल्ड वाइड गूगल पर 2022 में काफी सर्च किया गया है। आलिया भट्ट ने साल 2022 में 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी की थी।

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं, वहां अपनी छाप छोड़ ही देती हैं। छोटी उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वालीं प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं और बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। वर्ल्ड वाइड गूगल सर्च की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने 9वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

    विराट कोहली

    टॉप 10 की इस लिस्ट में 10वें नंबर पर भारतीय तेज बल्लेबाज और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी जगह बनाई है।

    टॉप 10 में तो इन भारतीय सितारों ने अपनी जगह बनाई ही, लेकिन इसके साथ ही टॉप 100 की लिस्ट में गूगल पर जिन सितारों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उस लिस्ट में उर्फी जावेद, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, सहित कई सितारे शामिल हैं।