Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मम्मा क्लब में स्वागत है...' Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, प्रियंका-करीना ने एक्ट्रेस को यूं दी बधाई

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 12:02 PM (IST)

    बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया है। जैसे ही विक्की और कटरीना ने यह खुशखबरी दी, सोशल मीडि ...और पढ़ें

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल को माता-पिता बनने की मिली बधाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल को माता-पिता बनने की मिली बधाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म

    2. विक्की के पोस्ट पर सेलेब्स का रिएक्शन

    3. सनी ने जाहिर की चाचा बनने की खुशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के फेमस कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब अपनी जिंदगी के एक नए फेज में एंट्री कर चुके हैं। दोनों अब माता-पिता के क्लब में शामिल हो गए हैं। आज दोनों ने अपनी जिंदगी में एक नन्हे राजकुमार का स्वागत किया है।

    जी हां, शादी के चार साल बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बने हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग समारोह में शादी रचाई थी और आज उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया है।

    विक्की-कटरीना बने माता-पिता

    न्यू डैडी विक्की कौशल और न्यू मॉम कटरीना कैफ ने एक प्यार पोस्ट के जरिए अनाउंस किया है कि 7 नवंबर 2025 को उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने पोस्ट को सिर्फ एक कैप्शन दिया है- 'ब्लेस्ड'। फिलहाल, उन्होंने न ही बेटे का चेहरा दिखाया और ना ही उसका नाम रिवील किया है।

    सनी कौशल ने जाहिर की खुशी

    सनी कौशल अब चाचा बन गए हैं। विक्की और कटरीना के पोस्ट को एक्टर ने रीशेयर करते हुए चाचा बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं चाचा बन गया।"

    यह भी पढ़ें- पेरेंट्स बने Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बेबी के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट

    Sunny Kaushal

    सेलेब्स का रिएक्शन

    विक्की कौशल के इस पोस्ट के बाद अब सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज भी कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने कमेंट किया, "आप दोनों को बहुत सारी बधाई। बेबी को अपना प्यार भेज रही।" सोनम कपूर ने कहा, "शानदार। मेरा ढेर सारा प्यार।" करीना कपूर ने लिखा, "कैट, ब्वॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    न्यू मॉम परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "न्यू मम्मा और पापा को बहुत सारी बधाई।" प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया, "बहुत खुश हूं। बधाई हो।" इसके अलावा बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह, निमृत कौर, उपासना कामिनेनी, लारा दत्त, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- चल गया पता! कब होगी Katrina Kaif की डिलीवरी? विक्की कौशल ने दिया हिंट

    खबरें और भी