विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal के भाई हैं 'सर्व गुण सम्पन्न', भाभी कटरीना के साथ दिल छू लेगी संस्कारी देवर की यह तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2022 12:24 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:27 PM (GMT+05:30)

कटरीना फैफ अपने इन लॉज के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उनके देवर का हैप्पी बर्थडे है ...और पढ़ें

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Photo with Sunny Kaushal
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Photo with Sunny Kaushal

नई दिल्ली, जेएनएन। कटरीना कैफ और विक्की कौशल इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी से लेकर अभी तक कई प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की जा चुकी हैं। लेकिन, कटरीना सिर्फ विक्की के साथ ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। विक्की के भाई सनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी के जन्मदिन पर फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें स्पेशल मैसेज देकर विश किया है। वहीं, इस मामले में कटरीना कैफ भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए सनी कौशल को जन्मदिन की बधाई दी है।

फैंस को पसंद आ रही कटरीना-सनी की ये फोटो

बड़े भाई विक्की कौशल के साथ सनी की ट्यूनिंग काफी अच्छी है। भाभी कटरीना कैफ के साथ भी वो दोस्त वाला रिलेशन शेयर करते हैं। सनी ने कटरीना के साथ पहले कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें इनके क्यूट रिलेशन की एक झलक दिखाई देती है। अब देवर के बर्थडे पर भाभी कटरीना ने अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए स्पेशल अंदाज में विश किया है। कटरीना ने सनी और विक्की कौशल के साथ अनदेखी वेडिंग पिक्चर शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस फोटो में सभी की बिग वाइड स्माइल देखकर लगता है कि कोई जोक क्रैक किया गया होगा, जिस पर तीनों ने ठहाके लगाए हैं। इसी दौरान सनी ने मजाकिया अंदाज में कटरीना का आशीर्वाद ले लिया। वह कटरीना को प्रणाम करते दिख रहे हैं। तीनों की यह फोटो फैंस का दिल खुश कर रही है।

विक्की कौशल ने भी किया विश

अपने लाडले भाई को विक्की कौशल ने भी विश किया है। उन्होंने शादी के मोमेंट्स से सनी के साथ फोटो शेयर किया, जिसे कैप्शन करते हुए विक्की ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे टू द मोस्ट सर्व गुण सम्पन्न कौशल'।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


जानें सनी कौशल के बारे में

स्टार किड सनी कौशल को इंडस्ट्री में ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने 2016 में 'सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद 'गोल्ड', 'भंगड़ा पा ले' और 'शिद्दत' में भी वे देखे गए। शिद्दत, 2021 में आई राधिका मदान के साथ उनकी फिल्म थी। 

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: आलिया भट्ट से दोगुने अमीर हैं रणबीर! जानें पत्नी से कितनी ज्यादा है नेटवर्थ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।