Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal का खुलासा, कटरीना कैफ हर हफ्ते घर के स्टाफ के साथ रखती हैं बजट मीटिंग, करती हैं खर्चों पर चर्चा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 08:54 PM (GMT+05:30)

    Vicky Kaushal On Katrina Kaif विक्की कौशल और कटरीना कैफ फिल्म कलाकार है। अब विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी है कि कटरीना कैफ हर सप्ताह घर मे ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal On Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif
    Vicky Kaushal On Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vicky Kaushal On Katrina Kaif: विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी कटरीना कैफ हर हफ्ते घर में काम करने वाले लोगों के साथ बजट मीटिंग रखती हैं। इसके माध्यम से वह घर के खर्चे और खर्च करने वालों पर निगरानी रखती है। विक्की कौशल ने कटरीना कैफ की शादी कर ली है। दोनों घर पर हर सप्ताह स्टाफ से बजट पर चर्चा करते हैं। अभिनेता को यह काफी मजेदार लगता है। वह इसे दर्शकों की तरह देखते हैं और एन्जॉय करते हैं।

    कटरीना कैफ पैसों का ध्यान कैसे रखती हैं?

    विक्की कौशल ने इस अवसर पर इस बात की जानकारी दी कि कटरीना कैफ पैसों का ध्यान रखती हैं और वह देखती हैं कि पैसे किस प्रकार खर्च हो रहे हैं। यह सब देखकर उन्हें काफी मजा आता है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की। इसमें कलाकारों के अलावा परिवार के लोगों ने भाग लिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ कितने फेमस है?

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक है। अब न्यूज तक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है,

    "जब कटरीना कैफ घर में बजट मीटिंग रखती है। वह सभी स्टाफ को एक साथ बुलाती है और पूछती है कि घर के पैसे कहां खर्च हो रहे हैं। मुझे देखकर बड़ा मजा आता है। मैं पॉपकॉर्न लेकर बैठ जाता हूं।"

    विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म का नाम क्या हैं?

    विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में, उनके अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है। इस फिल्म में तक 26.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। हाल ही में, कटरीना कैफ ने भी जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन किया था।

    विक्की कौशल की आगामी फिल्म का नाम क्या है?

    विक्की कौशल का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द फिल्म सैम बहादुर में नजर आनेवाले है। इस फिल्म में वह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की अहम भूमिका निभा रहे है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)