Katrina Kaif का ब्लॉकबस्टर गाना 20 साल पुराने Folk सॉन्ग का निकला कॉपी, सालों बाद सच आया सामने?
बॉलीवुड में कई बार फिल्में और गाने किसी पुराने के रीमेक करके बनाए जाते हैं वहीं कुछ पुराने गानों और फॉक सॉन्ग से इंस्पायर्ड भी होते हैं। हालांकि ये बा ...और पढ़ें
-1770541166994_m.webp)
कैटरीना कैफ का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग निकला कॉपी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड गानों के भी दुनियाभर में करोड़ों-अरबों फैंस हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई फिल्में और गाने ऐसे भी बनते हैं जो दूसरे देशों, राज्यों के फॉक सॉन्ग या कहानी से प्रेरित होते हैं। कई बार इन Folk Songs को क्रेडिट मिल जाता है तो कई बार नहीं भी।
हालांकि पहले इन बातों का पता नहीं चल पाता था। फिल्मों का तो फिर भी पता लगाना आसान है क्योंकि कई बार रीमेक बनाते वक्त निर्माता ओरीजिनल फिल्म को क्रेडिट दे देते हैं या बता देते हैं कि ये किस फिल्म का रीमेक है। लेकिन गानों के साथ अक्सर ये नहीं होता है। हालांकि पहले ये बातें जानना उतना आसान नहीं था लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए ये काफी आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें- इस गाने में Shah Rukh Khan ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार, 18 साल पुराने मास्टरपीस को मिले 83 मिलियन व्यूज
क्योंकि सोशल मीडिया पर पुराने गानों के शौकिन आखिरकार इन चीजों को पता लगा ही लेते हैं और उन्हें दर्शकों के सामने परोस देते हैं। अब हाल ही में कैटरीना कैफ के एक ब्लॉकबस्टर गाने के पीछे छुपी कहानी भी पता चल गई जब एक इंस्टाग्राम पेज पर इसके बारे में बताया गया।
Katrina Kaif का गाना निकला कॉपी?
आपको धूम 3 का कमली (Kamli) गाना तो याद ही होगा। गाना तो कमाल का था ही साथ ही इसमें कैटरीना ने अपने डांस से सबको दीवाना बना दिया था। गाने में उनके सामने कुर्सी पर आमिर बैठे होते हैं जिनकी निगाहें कैटरीना से नहीं हटती हैं वहीं उनकी तरह ही दर्शक भी अपनी आंखें कैटरीना से नहीं हटा पाए थे।
खबरें और भी
-1770543437123.jpg)
इस Folk Song से इंस्पायर है ये गाना
अब हाल ही में एक सोशल मीडिया पेज ने दावा किया कि ये गाना भी कॉपी था। इसके अनुसार मुमजार लशरी का गाना मोखे धर ना पियारी (Monkhe Dhar Na Piyari) जो 2006 में रिलीज हुआ था, कमली की इंस्पिरेशन है। पेज ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये गाना एनर्जी से भरपूर है लेकिन क्या आपको भी ये इस फॉक सॉन्ग की तरह लग रहा है?
View this post on Instagram
कमली (Kamli Song) गाना 2013 में आई 'धूम 3' (Dhoom 3) में था जिसमें कैटरीना ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए थे। वहीं इसे सुनिधी चौहान ने अपनी आवाज दी थी। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम थे और लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य थे।