Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Keerthy Suresh ने एटली की वाइफ संग Jawan के गाने चलेया पर किया हुक स्पेट, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:06 PM (IST)

    Keerthy Suresh dances Video साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जवान के ग ...और पढ़ें

    Keerthy Suresh and Priya Dance Video Photo Credit Instagram
    Keerthy Suresh and Priya Dance Video Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Keerthy Suresh dances Video: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आमजन से लेकर फिल्मी सितारों भी शाह रुख और एटली के फैन हो रहे हैं। अब कई सेलेब्स ने फिल्म और किंग खान की जमकर तारीफ की है। अब इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जवान के गाने पर डांस कर रही हैं।

    कीर्ति सुरेश ने किया जवान के गाने पर डांस

    एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो को कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो एक्ट्रेस डायरेक्टर एटली की वाइफ प्रिया के साथ घर के लिविंग एरिया में जवान के गाने 'चलेया' पर नयनतारा और शाह रुख खान के हुक स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। डांस  करते वक्त एक्ट्रेस के चेहरे में अलग ही खुशी दिखाई दे रही हैं।

    वीडियो में एटली भी अपने डॉगी के साथ वीडियो में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की लॉन्ग शर्ट और ब्लू जींस  कैरी की हुई है और अपने बालों को खुला रखा हुआ है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- सिर्फ मनोरंजन के लिए...अंत जरुर देखें। (कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाती हूं )

    View this post on Instagram

    A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

    पुराने दोस्त है कीर्ति, प्रिया और एटली

    जवान की रिलीज से ठीक पहले, कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एटली, प्रिया, अनिरुद्ध रविचंदर और फिल्म का हिस्सा रहे अन्य लोगों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने लिखा, 'कल बहुत खास दिन है क्योंकि दुनिया आपकी जादुई माची को देखने जा रही है। किंग खान को इस नए अवतार में देखना एक सुखद अनुभव होगा। हम सभी आपके प्रदर्शन से अभिभूत होने का इंतजार कर रहे हैं सर। आप लोगों को शुभकामनाएं और टीम #जवान रेडी चीफ को अपना सारा प्यार भेज रही हूं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

    इन फिल्मों में आएंगी नजर

    कीर्ति सुरेश साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उनकी भोला शंकर रिलीज हुई है, जिसमें वह मेगास्टार चिरंजीवी के साथ नजर आई थी। इसके अलावा वह सायरन, रघु थाथा और रिवॉल्वर रीटा जैसी तमिल फिल्मों भी दिखाई देंगी। 

    खबरें और भी