यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनुराग कश्यप ने Kennedy का पहला लुक किया जारी, सनी लियोनी रेट्रो साड़ी में आईं नजर
Kennedy First Look कैनेडी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें सनी लियोनी और राहुल भट्ट को देखा जा सकता है। इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kennedy First Look: अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म कैनेडी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें सनी लियोनी रेट्रो साड़ी पहने नजर आ रही है। उनका लुक काफी शानदार है। फिल्म में सनी लियोनी और राहुल भट्ट की अहम भूमिका है। गौरतलब है कि हाल ही में, खबर आई है कि कैनेडी कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगी।
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर कैनेडी का पहला लुक जारी किया
यह 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर अब कैनेडी का पहला लुक जारी किया। इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोनी नजर आ रहे है। राहुल भट्ट जहां हाथ में बंदूक थामे हुए हैं। वहीं, सनी लियोनी रेट्रो लुक में नजर आ रही है। उन्होंने स्टाइलिश येलो कलर की साड़ी पहन रखी है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं।
अनुराग कश्यप ने लिखा है, 'कैनेडी और चार्ली से मिलिए'
अनुराग कश्यप ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'कैनेडी और चार्ली से मिलिए। राहुल भट्ट और सनी लियोनी।' कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। फिल्म का पोस्टर वायरल हो गया है। अनुराग कश्यप फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।
सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप को बताया मार्गदर्शक
सनी लियोनी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताया है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह बहुत शानदार पल है मेरे जीवन का। करियर का सबसे प्राउडेस्ट मोमेंट। कांस फिल्म फेस्टिवल में एकमात्र भारतीय फिल्म होगी। अनुराग कश्यप आप मेरे मार्गदर्शक हो। आपने मुझे इस फिल्म के लिए लिया। मैं आपकी हमेशा की चार्ली रहूंगी। थैंक यू। राहुल भट्ट आप कैनेडी हो और आप आपके रोल से सभी का दिल जीत लोगे। कान खोल कर सुन लो।'
खबरें और भी

अनुराग कश्यप ने कैनेडी का निर्देशन किया है
अनुराग कश्यप ने कैनेडी का निर्देशन किया है। यह फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाई जाएगी। इसके पहले अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जताया था। उनकी पिछली फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत थी, जिसमें अलाया फर्नीचरवाला और करण मेहता की अहम भूमिका थी। यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई थी।