Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोक के बावजूद The Kerala Story 2 की बिक रहीं टिकटों पर HC की फटकार, CBFC को भी पड़ी डांट

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

    केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को फिल्म के प्रमाणीकरण के तरीके पर फटकार ल ...और पढ़ें

    द केरला स्टोरी 2 का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    द केरला स्टोरी 2 का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकी

    2. CBFC को लापरवाही के लिए फटकार लगाई

    3. रोक के बावजूद ऑनलाइन बिक रहे थे फिल्म के टिकट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केरला स्टोरी 2 (Kerala Story 2) के सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले, केरल हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी। इसके बाद अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील पर विचार किया गया और मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है और ये कब रिलीज होगी इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है।

    हालांकि, अदालत ने फिल्म के प्रमाणीकरण के तरीके को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड (CBFC) को फटकार लगाई है और इसे 'लागू कानून की घोर अवहेलना' बताया है। सीबीएफसी ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेशन दिया था।

    यह भी पढ़ें- 'केरल धर्मनिरपेक्ष राज्य है, इसे गलत तरीके से पेश न करें', 'द केरल स्टोरी 2' के भविष्य पर हाई कोर्ट आज करेगा फैसला

    सोच समझकर नहीं लिया निर्णय

    गुरुवार को केरल हाईकोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाते हुए आदेश दिया कि प्रथम दृष्टया सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रमाणित करते समय 'सोच-समझकर निर्णय नहीं लिया'। न्यायालय ने यह भी कहा कि सामाजिक सद्भाव को भंग न करने वाली फिल्म के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का भी सीबीएफसी ने पालन नहीं किया।

    Kerala (4)

    आदेश में कहा गया,"प्रथम दृष्टया, सीबीएफसी ने प्रमाणन देते समय इन दिशानिर्देशों को ध्यान में नहीं रखा है और लागू कानून की स्पष्ट अवहेलना की गई है, जिसके कारण न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।"

    दोबारा से दिया जाएगा सर्टिफिकेशन

    अदालत ने केंद्र सरकार को फिल्म के प्रमाणीकरण के खिलाफ दायर याचिक पर पुनः विचार करने को कहा है। इसके अलावा दो सप्ताह के भीतर सीबीएफसी से फिल्म को दोबारा देखने के लिए कहा गया है जिसके बाद सर्टिफिकेशन फिर से दिया जाएगा।

    WhatsApp Image 2026-02-27 at 4.36.16 PM

    हालांकि फैंस के दिमाग में इस बात का अभी भी कंफ्यूजन है कि स्टे लगने के बावजूद फिल्म के टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं। बुक माय शो और डिस्ट्रिक्ट ऐप पर शुक्रवार सुबह के कई सारे टिकट उपलब्ध थे। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी The Kerala Story 2, केरल हाई कोर्ट ने चंद घंटे पहले लगाई रोक