विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kesari Chapter 2: 'दोनों ही फिल्मों में खून...' केसरी 2 को CBFC की हरी झंडी, लोगों ने 'छावा' से तुलना कर किए सवाल

Published: Fri, 11 Apr 2025 04:08 PM (GMT+05:30)

Kesari Chapter 2 केसरी चैप्टर 2 अपनी रिलीज डेट की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay ...और पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार (Photo: Instagram)
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कब रिलीज होगी केसरी चैप्टर 2?
  2. फिल्म को सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट
  3. किस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मच अवेटेड फिल्म केसरी 2 (Kesari Chapter 2) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और एक्टर्स इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं अब फिल्म को भी सीबीएफसी का सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

CBFC ने फिल्म को दिया सर्टिफिकेट

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग को A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि इस फिल्म को केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kesari 2 में Akshay Kumar का सबसे बड़ा चैलेंज, नए लुक में दिखा अब तक का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन

केसरी 2 के डायरेक्टर हैं करण सिंह त्यागी

इसके साथ ही, प्रसून जोशी की अध्यक्षता वाली सिने बॉडी ने कोर्ट रूम ड्रामा को बिना किसी कट के पास कर दिया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने केसरी चैप्टर 2 के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी से कुछ सीक्वेंस के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करने को कहा है।

दोनों सेम फिल्मों को अलग सर्टिफिकेट क्यों?

छावा और केसरी 2 दोनों ही फिल्मों में खून खराबा दिखाया गया है इसके बावजूद दोनों फिल्मों को अलग-अलग सर्टिफिकेट मिलने पर कई लोगों ने सवाल उठाया। सोर्स ने मुताबिक,"सीबीएफसी का मौजूदा अप्रोच बहुत ही अजीब है। केसरी: चैप्टर 2 एक ऐतिहासिक ड्रामा है और छावा भी ऐसी ही फिल्म थी, लेकिन दोनों के पास अलग-अलग सर्टिफिकेट हैं। अगर केसरी में खून-खराबा इसके 'ए' सर्टिफिकेट का कारण है, तो छावा का आखिरी आधा घंटा भी खून-खराबा वाला था। ऐसा कहा जा सकता है कि केसरी के निर्माताओं ने फिल्म में दिखाई गई हर चीज का ऐतिहासिक सबूत दिया है।" छावा को U/A सर्टिफिकेट मिला था।

एक दूसरे सूत्र ने कहा,"जाति, धर्म या राजनीतिक विषयों से जुड़ी फिल्मों के मामले में सीबीएफसी सख्त हो गया है। शुक्र है कि केसरी के मामले में उन्होंने किसी भी तरह के कथात्मक बदलाव की मांग नहीं की है।"

खलनायक के किरदार में नजर आएंगे आर माधवन

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। ये एक बायोपिक फिल्म है जिसमें आर माधवन खलनायक नेविल मैककिनले के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अनन्या पांडे दिलप्रीत कौर का किरदार निभाएंगी। शंकरन ब्रिटिश प्रशासन के खिलाफ खड़ा होकर जलियावाला बाग हत्याकांड का राज सबसे सामने लाना चाहता है। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है। वेबसाइट के अनुसार, कोर्ट रूम ड्रामा की पूरे 135 मिनट और 6 सेकंड है। 

यह भी पढ़ें: Kesari 2 में दिखा जलियांवाला बाग हत्याकांड का विलेन! कौन है 'जनरल डायर' का किरदार निभाने वाला एक्टर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।