Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kesari Chapter 2 Trailer: कलेजा मजबूत कर लेना! इस डेट को आउट होगा Akshay Kumar की केसरी 2 का ट्रेलर

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 01:21 PM (IST)

    अक्षय कुमार रियल लाइफ किरदारों में जिस तरह से जान फूंकते हैं वह काबिल ए तारीफ हैं। एक तरफ जहां वह भूत बंगला जैसी हॉरर कॉमेडी और हेरा फेरी 3 जैसी फिल्म ...और पढ़ें

    केसरी चैप्टर 2 ट्रेलर रिलीज डेट/ फोटो- Instagram
    केसरी चैप्टर 2 ट्रेलर रिलीज डेट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर को लेकर आई अपडेट
    2. पहली बार अक्षय संग दिखेगी अनन्या की जोड़ी
    3. एक और बड़े हत्याकांड का सच उजागर करेंगे अक्षय

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो सच्ची कहानी और सोशल मुद्दों को बड़ी सरलता और समझदारी के साथ पर्दे पर उतारते हैं। वह अब तक रुस्तम से लेकर स्पेशल 26, बेल बॉटम, एयरलिफ्ट, केसरी सहित फिल्मों के माध्यम से रियल कहानियां ऑडियंस तक पहुंचा चुके हैं। अब सुपरस्टार खिलाड़ी कुमार ने एक और सच्ची घटना की कहानी लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है। 

    अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में भी वह 13 अप्रैल 1919 में हुए 'जलियांवाला बाग हत्याकांड' की झकझोर देने वाली कहानी लोगों तक पहुंचाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म से अब तक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आर माधवन और अनन्या पांडे का पहला लुक सामने आ चुका है। अब केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर को लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई है। कब रिलीज होगा इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म का ट्रेलर और क्या है 1650 गोलियों का राज, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज 

    24 मार्च को अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 2 का टीजर रिलीज किया था, जिसमें चेतावनी के साथ ही उन्होंने शुरुआत में बता दिया था कि ये दृश्य देखना दर्शकों के लिए मुश्किल है। इसके बाद छोटे से टीजर में  1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के अंदर से हिला देने वाले कई मंजर दिखाए गए हैं। अब टीजर के बाद फिल्म के सेकंड लीड अभिनेता आर माधवन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर डिटेल शेयर कर दी है। 

    Photo Credit- Youtube

    आर माधवन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर चारों सितारों के लुक का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "1650 गोलियां, 10 मिनट और सबके खिलाफ एक आदमी की मजबूत दहाड़"। उस जर्नी के साक्षी बनें, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर कल यानी 3 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की Kesari Chapter 2 से सामने आया अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक, फैंस बोले- कटरीना को लेना चाहिए था

    kesari chapter 2 trailer

    Photo Credit- X Account 

    इस साहसी वकील की भूमिका में दिखेंगे अक्षय कुमार

    केसरी में अक्षय कुमार ने वीर सैनिक का किरदार अदा किया था। अब इस फिल्म के 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में सी. शंकरन नायर की भूमिका अदा की है, जिन्होंने उस समय  ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी और सच उजागर करने की कोशिश की थी। 

    इसके अलावा आर माधवन फिल्म में नेविल मैकिन्ले की भूमिका में दिखाई दिए, जो ब्रिटिश सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील हैं। वह फिल्म में अक्षय कुमार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे। अनन्या पांडे फिल्म में दिलरीत गिल के रोल में दिखेंगी, जो एक युवा वकील हैं। केसरी चैप्टर 2 इस महीने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें: Kesari 2: अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'केसरी' का आएगा सीक्वल! एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट