यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yash Birthday On Burj Khalifa: KGF 2 फेम यश के जन्मदिन पर जगमगाया था बुर्ज खलीफा, दी गई थी 'रॉकी भाई' को सलामी
Yash Birthday On Burj Khalifa फिल्म अभिनेता यश का जन्मदिन 8 जनवरी को है। अब उनके जन्मदिन पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Yash Birthday On Burj Khalifa: फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में अहम भूमिका निभाने वाले यश का आज 37वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें पूरे विश्व से बधाई दी जा रही है। उनके कई फैंस अलग-अलग अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे हैं। हाल ही में, दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग से यश को जन्मदिन की बधाई दी गई है। इसके अलावा इस अवसर पर सलाम रॉकी भाई गाना बैकग्राउंड में चलाया गया था।
यश की बुर्ज खलीफा पर शानदार तस्वीर उकेरी गई थी
बुर्ज खलीफा पर यश की शानदार तस्वीर उकेरी गई थी। वहीं, इसके साथ नीचे लिखा गया, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं यश।' इसके पहले अभिनेता ने ट्विटर पर कहा था, 'इस साल मेरे जन्मदिन पर मैं शहर में नहीं रहूंगा। मैं आप लोगों से नहीं मिल पाऊंगा। हालांकि आपकी सभी शुभकामनाएं, बधाइयां मेरे लिए मायने रखती हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपका इंतजार जाया जाने नहीं दूंगा। ढेरों प्यार।'
यह भी पढ़ें: 'अंगूरी भाभी' फैशन के मामले में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को करती हैं फॉलो, बताया अपना पसंदीदा फैशन आइकॉन
यश बॉक्स ऑफिस पर 2022 में काफी सफल रहे है
यश बॉक्स ऑफिस पर 2022 में काफी सफल रहे है। उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का पहले दिन का कलेक्शन 54 करोड़ था। यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 12 सौ करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। इस बीच केजीएफ चैप्टर 3 की तैयारी चल रही है। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित घोषणा नहीं की गई है। इसकी स्क्रिप्टिंग पर अभी काम चल रहा है।
Boss birthday wishes on Burj khalifa @TheNameIsYash #HBDRockingStarYASH #BurjKhalifa 📹:Habib Khan, #BurjKhalifaTickets
Plan to buy Burj Khalifa Entry Ticket? Check it below:
👇👇👇👇👇https://t.co/mMsRndtDNU pic.twitter.com/l946K2Fsal
— Book Burj Khalifa Tickets Online (@burjtickets) January 8, 2022
यह भी पढ़ें: RRR की की फैन हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन, जीरो डार्क थर्टी व इंटरस्टेलर में आ चुकी हैं नजर
यश केजीएफ फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किए गए
यश केजीएफ फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किए गए। यश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हीरो हैं। उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर चुकी है। वह जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
खबरें और भी
Boss birthday wishes on Burj khalifa @TheNameIsYash
#HBDRockingStarYASH #BurjKhalifa #BOSS #KGF2OnApril14 pic.twitter.com/hZyDbkRAzY
— Yash boss fams (@Yashboss07) January 8, 2022