विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KGF के 'रॉकी भाई' ने ठुकराई 'रामायण'! नहीं बनना चाहते हैं 'रावण', वजह जानकर फैंस का दिल हो जाएगा गदगद

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 13 Jun 2023 10:03 AM (IST)

Yash Ramayan नितेश तिवारी की निर्देशित अपकमिंग मूवी रामायण को लेकर बज बना हुआ है। कहा जा रहा था कि ...और पढ़ें

KGF Star Yash rejects Nitesh Tiwari Ramayan as Raavan Photo-Instagram
KGF Star Yash rejects Nitesh Tiwari Ramayan as Raavan Photo-Instagram

HighLights

  1. 'केजीएफ' स्टार यश ने ठुकराई 'रामायण'
  2. यश नहीं बनना चाहते हैं 'रावण'
  3. नितेश तिवारी करेंगे 'रामायण' का निर्देशन

 नई दिल्ली, जेएनएन। Yash Rejects Ramayan: 'केजीएफ' स्टार यश की दमदार एक्टिंग का आखिर कौन नहीं दीवाना है। फिल्म 'केजीएफ' में उनके धाकड़ किरदार ने करोड़ों के दिल पर जादू कर दिया था। एक तरफ लोग यश की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें, दूसरी ओर खबरें सुर्खियों में थीं कि वह नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की निर्देशित फिल्म 'रामायण' (Ramayan) में नजर आएंगे।

कहा जा रहा था कि नितेश तिवारी ने 'केजीएफ' के रॉकी भाई को फिल्म 'रामायण' में 'रावण' का रोल ऑफर किया था। ऐसा माना जा रहा था कि शायद यश इस मेगा बजट फिल्म को हां कर देंगे, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को ठुकरा दिया है। जी हां, साउथ के सुपरस्टार 'रावण' का किरदार करने में बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं हैं। ऐसा क्यों? जानिए।

यश ने क्यों ठुकराया 'रामायण'?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यश अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। उनके चाहने वाले 'केजीएफ' के बाद उन्हें सिर्फ हीरो के रूप में देखना पसंद करते हैं, ऐसे में लोग शायद उन्हें विलेन के अवतार में एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया। सोर्स ने कहा-

"यश इस बात को लेकर बहुत सचेत हैं कि उनके फैंस क्या चाहते हैं और इस वक्त वे उन्हें किसी नेगेटिव रोल में बिल्कुल भी नहीं देखना चाहते हैं। उनका अपने चाहने वालों के प्रति विश्वास है और वह उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हैं। इसलिए वह इस रोल को नहीं निभाएंगे।"

यश से पहले इस स्टार को ऑफर हुआ था रावण का रोल

मधु मंटेना (Madhu Mantena) की निर्मित फिल्म 'रामायण' में नितेश तिवारी कई बड़े सुपरस्टार्स को कास्ट करना चाहते हैं। खबर थी कि इसीलिए वह यश से पहले 'रावण' के रोल के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पास गए थे, लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

नितेश तिवारी की फिल्म में कौन होंगे राम-सीता?

नितेश तिवारी की 'रामायण' एक मेगा बजट फिल्म होने वाली है। इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। सीता के रोल के लिए पहले सई पल्लवी का नाम सुर्खियों में था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट इस रोल में दिखाई देंगी।

बता दें कि, 'रामायण' पर बेस्ड ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) 16 जून को रिलीज होने वाली है। प्रभास और कृति सेनन मूवी में राम-सीता और सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं।