विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किराने की दुकान से टॉफी खरीदते दिखे KGF स्टार Yash, सुपरस्टार की सादगी के कायल हुए फैंस, वायरल हुई ये फोटो

Published: Sat, 17 Feb 2024 11:58 PM (IST)

साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर यश प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह ...और पढ़ें

'केजीएफ 'एक्टर यश. फोटो क्रेडिट- फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन एक्स सोशल मीडिया
'केजीएफ 'एक्टर यश. फोटो क्रेडिट- फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन एक्स सोशल मीडिया

HighLights

  1. साउथ सुपरस्टार यश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. लोगों ने की यश की तारीफ
  3. किराने की दुकान पर टॉफी खरीदते नजर आए एक्टर यश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर यश (Yash) की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। लेकिन साउथ का यह सुपरस्टार स्क्रीन पर अच्छी अदाकारी के लिए ही फेमस नहीं है। लोगों को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ सादगी भी पसंद है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। यह उनकी सादगी ही है, जो उन्हें बाकी कलाकारों की भीड़ से अलग बनाती है। इसका एक वाक्या भी सामने आया है, जिससे एक्टर ने साबित कर दिया है कि वह बेहद सिंपल जीवन जीना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर 'केजीएफ' स्टार की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह किराने की दुकान से खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरफ फैल रही है। लोगों को उनकी सादगी इतनी पसंद आ रही है कि वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

वायरल हुई 'केजीएफ' स्टार यश की यह फोटो

ऐसा नहीं है कि हर रोज आप किसी सुपरस्टार को स्थानीय स्टोर पर खरीदारी करते देखें। कन्नड़ सुपरस्टार यश इस मामले में बिल्कुल अपोजिट हैं। हाल ही में उन्हें एक किराने की दुकान पर टॉफी खरीदते देखा गया। लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले यश कि यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

एक्टर यश हाल ही में अपने परिवार के साथ शिराली के भटकल में त्रिपुरा मठ मंदिर गए थे। यहां फैंस ने उन्हें एक स्थानीय किराना स्टोर के बाहर देखा, जहां यश अपनी पत्नी राधिका के लिए आइस कैंडी खरीद रहे थे। यश को अपनी वाइफ के लिए इस छोटे से लविंग जेस्चर के लिए देशभर के प्रशंसकों से सराहना मिल रही है।

इस फिल्म में नजर आएंगे यश

'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद यश फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: लाहौर 1947' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल, नहीं बनेगी सनी देओल और आमिर खान संग फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।