विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां बनने वाली हैं Kabhi Khushi Kabhi Gham की Poo, शादी के डेढ़ साल बाद पहले बच्चे को देंगी जन्म

Published: Sun, 25 May 2025 02:23 PM (IST)

फिल्म कभी खुशी कभी गम की यंग पू एक्ट्रेस मालविका राज ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से 23 नवंबर ...और पढ़ें

मालविका राज और उनके पति प्रणव बग्गा (फोटो-इंस्टाग्राम)
मालविका राज और उनके पति प्रणव बग्गा (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 30 नवंबर 2023 को की थी शादी
  2. K3G में निभाया था मिनी पू का किरदार
  3. पहले बच्चे को जन्म देंगी मालविका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी खुशी कभी गम फेम एक्ट्रेस मालविका बग्गा ने साल 2023 में प्रणव बग्गा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने फिल्म में एक चाइल्ड एक्टर का रोल प्ले किया था।

दोनों की मुलाकात कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और समय के साथ दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। नवंबर 2023 में इन्होंने शादी कर ली। अब शादी के लगभग डेढ़ साल बाद कपल पेरेंट्स बनने की तैयारी में हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

मालविका राज बग्गा ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि कपल पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम फोटोशूट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों कस्टमाइज्ड 'मॉम' और 'डैड' कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। पहली फोटो में उन्होंने दिखाया कि उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। दूसरी फोटो में दोनों वॉक करते हुए नजर आए। फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए, मालविका ने लिखा, "आप + मैं = 3 #हमाराछोटासीक्रेट #बेबीऑनदवे #एमपीबेबी।" मालविका और प्रणव दोनों ने मैचिंग सफेद कैजुअल आउटफिट पहने थे।

यह भी पढ़ें: Malvika Raaj का वेडिंग लहंगा था बेहद खास, एक्ट्रेस के पति Pranav ने किया था डिजाइन, लिखा था ये खास मैसेज

कई सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

वहीं फैंस भी प्यारी तस्वीर पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। कई सेलेब्स ने माता-पिता बनने वाले कपल को बधाई संदेश दिए। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने टिप्पणी की, "आप दोनों को बधाई!" आयशा श्रॉफ ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा,"यिपपपी!!!! बधाई हो दोस्तों।" गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, कृष्णा श्रॉफ, रिधिमा पंडित और कई अन्य लोगों ने भी कपल पर प्यार बरसाया।

फिल्म कभी खुशी कभी गम में किया था काम

मालविका राज बग्गा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। मालविका ने साल 2001 की बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम में यंग पूजा (पू) की भूमिका निभाई थी। 18 सितंबर, 1990 को मुंबई में जन्मी, वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनके पिता बॉबी राज एक फिल्म निर्माता हैं, और उनकी मां रीना राज एक फिल्म निर्माता हैं। वह दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज की भतीजी भी हैं और उनकी एक बहन सोनाक्षी राज हैं, जो एक फैशन डिजाइनर हैं।

यह भी पढ़ें: Malvika Raaj ने गोवा में ब्वॉयफ्रेंड संग लिए फेरे, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।