Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 12: सेमी फिनाले में इन दो कंटेस्टेंट की मनमानी से बौखलाए रोहित शेट्टी, कहा- 'शो का नाम डूबा दिया...'

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 01:40 PM (IST)

    Rohit Shetty lashes out at two contestants of KKK 12 रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब फिनाले में पहुंचने की जंग शुरू हो गई है। शो के लेटेस्ट एपिस ...और पढ़ें

    Rohit Shetty lashes out at these two contestants of Khatron Ke Khiladi 12, Instagram
    Rohit Shetty lashes out at these two contestants of Khatron Ke Khiladi 12, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 इस वक्त अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों से शो में सेमी फिनाले में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच होड़ मची हुई है। बीते हफ्ते सबको पछाड़ते हुए तुषार कालिया केकेके 12 के पहले फाइनलिस्ट बने, उन्होंने टिकट टू फिनाले राउंड जीता। अब 17 सितंबर के एपिसोड में शो को तीन और फाइनलिस्ट मिल गए हैं, लेकिन बीते दिन शो की हाइलाइट टास्क नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी का गुस्सा रहा। सेमी फाइनल में शो के दो दमदार कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया कि टास्क के बीच में ही रोहित शेट्टी भड़क गए और उन्हें जमकर लताड़ लगा दी।

    करंट वाले टास्क ने स्टार्स की सिट्टी-पिट्टी की गुल

    इस हफ्ते रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर फिनाले तक पहुंचने का गोल्डन चांस दिया, लेकिन आगे बढ़ने की इस दौड़ में टास्क भी कई गुना ज्यादा खतरनाक थे। फिनाले टास्क के लिए पहले रुबीना दिलैक, फिर निशांत भट्ट और आखिर में कनिका मान को जाना था। टास्क में करंट के तगड़े झटके खाते हुए स्टंट परफॉर्म करने थे। इस जानलेवा स्टंट ने शुरु होने से पहले ही सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी।

    रोहित ने सुनाई खूब खरी-खोटी

    करंट वाले इस स्टंट को रुबीना दिलैक ने पूरी बहादुरी से कंप्लीट किया। उनके बाद निशांत भट्ट गए, लेकिन करंट के डर ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया और निशांत ने स्टंट को अबॉर्ट कर दिया। उनके बाद कनिका मान गईं और निशांत की राह पर चलते हुए उन्होंने भी स्टंट को अबॉर्ट करने का फैसला किया। बस दोनों के इस रवैये पर रोहित शेट्टी भड़क गए। गुस्से से बौखलाए रोहित ने कहा कि कनिका और निशांत ने नेशनल टीवी पर शो का नाम डूबा दिया। यही वजह थी कि वह उनसे बेइज्जती भरा स्टंट करवा रहे थे। रोहित ने यह भी कहा कि सात सीजन के सेमी फिनाले में ऐसा कभी नहीं हुआ, जो इस बार हुआ।

    ये चार खिलाड़ी पहुंचे फिनाले में

    तुषार कालिया के बाद इस हफ्ते तीन और खिलाड़ी फिनाले में पहुंच गए। इनमें रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर रहमानी और फैजल शेख शामिल हैं। जबकि मोहित मलिक और राजीव अदातिया मुकाबला नहीं कर पाए। 

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12: फैजल शेख नहीं ये कंटेस्टेंट पहुंचा फाइनल में, कांटे की टक्कर में फैजू को धूल चटाकर बना पहला फाइनलिस्ट

    खबरें और भी

    Sana Khan की किलर अदाओं के दीवाने हो जाएंगे आप