Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    20 Years Of Rohit Shetty: 'जमीन' से शुरू किया था निर्देशकीय करियर, हर फिल्म के साथ हवा में उड़ाया बॉक्स ऑफिस

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:21 PM (IST)

    20 Years Of Rohit Shetty रोहित शेट्टी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो से वो लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। रोहित ने फिल्मों में अ ...और पढ़ें

    रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में 20 साल हो गये। फोटो- इंस्टाग्राम
    रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में 20 साल हो गये। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जमीन 26 सितम्बर, 2003 को रिलीज हुई थी
    2. जमीन से पहले रोहित सहायक निर्देशक थे
    3. अजय देवगन के साथ कई हिट फिल्में दीं

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty 20 Years With Zameen: अगर सर्कस को छोड़ दें तो रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शामिल हैं, बॉक्स ऑफिस पर जिन्हें सफलता की गारंटी माना जाता रहा है। रोहित ने अपने 20 साल के करियर में 15 फिल्में निर्देशित की हैं, जिनमें से कम से कम 10 फिल्में हिट रही हैं।

    एक वक्त था, जब उनकी फिल्में रिलीज होते ही 100 करोड़ नेट कलेक्शन की उम्मीद हो जाती थी और रोहित इन पर खरा उतरे भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में एक्शन-स्टंट और कॉमेडी का बेहतरीन मेल किया, जो टिकट विंडो पर सफलता का फॉर्मूला साबित हुआ।

    ओवर-द-टॉप स्टंट्स, कलरफुल सेट्स या लोकेशंस, हवा में उड़ती कारें और करोड़ों के बजट में शूट किये गये गाने... रोहित की फिल्मों की पहचान बनते गये। रोहित अपना निर्देशकीय सफर 2003 में जमीन के साथ शुरू किया था।

    यह भी पढ़ें: Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री, करीना-दीपिका से नहीं कम

    जमीन 26 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे। इंडिया एयरलाइंस फ्लाइट 814 की हाइजैकिंग से प्रेरित फिल्म जमीन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, मगर रोहित का करियर टेक ऑफ हो गया। 

    फूल और कांटे में थे सहायक निर्देशक

    हिंदी सिनेमा के मशहूर फाइट मास्टर और एक्शन कोरियोग्राफर एमबी शेट्टी के बेटे रोहित ने 17 साल की उम्र में अजय देवगन की डेब्यू पहली फिल्म फूल और कांटे में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। डेब्यू फिल्म के बाद रोहित की लगभग हर फिल्म में अजय देवगन रहे। 

    खबरें और भी

    जमीन के तीन साल बाद रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म गोलमाल (2006) रिलीज हुई, जो बड़ी सफलता साबित हुई। इस फ्रेंचाइजी की अन्य सफल फिल्मों में गोलमाल रिटर्न्स (2008) और गोलमाल 3 (2010) शामिल हैं, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी।

    सिंघम से शुरू किया कॉप यूनिवर्स

    रोहित शेट्टी ने अपनी पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म जमीन के आठ साल बाद सिंघम (2011) के साथ एक्शन शैली में वापसी की थी। इसमें अजय देवगन टाइटल रोल में थे। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

    यह भी पढ़ें: Singham Again रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में कंफर्म हुआ विलेन, ये हैंडसम एक्टर छुड़ाएगा सुपरकॉप के छक्के!

    सिंघम रिटर्न्स (2014), सिम्बा (2018), सूर्यवंशी (2021) जैसी अन्य सफल फिल्मों के साथ कॉप यूनिवर्स का विस्तार हुआ। अब सिंघम फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म तीसरी फिल्म सिंघम अगेन अगले साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय के साथ रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। 

    रोहित की अन्य सफल फिल्मों में बोल बच्चन (2012), शाह रुख खान अभिनीत चेन्नई एक्सप्रेस (2013) और दिलवाले (2015) शामिल हैं।

    2014 से होस्ट कर रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

    रोहित फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर भी खूब सक्रिय हैं। साल 2014 से स्टंट-आधारित एडवेंचर शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के रोहित पर्याय बन चुके हैं और अब उनके बिना इसकी कल्पना भी मुश्किल है। 

    ओटीटी पारी का आगाज

    प्राइम वीडियो की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के जरिए रोहित ओटीटी पर अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। इस कॉप सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।