Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: इस पॉपुलर एक्टर को रोहित शेट्टी ने किया शो से बाहर, तीन कंटेस्टेंट हो चुके हैं एलिमिनेट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 26 May 2023 03:53 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Elimination रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में तीसरा एलिमिनेशन हुआ है। इस बार टीवी के पॉपुलर ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 ronit roy gets eliminate from rohit shetty show
    Khatron Ke Khiladi 13 ronit roy gets eliminate from rohit shetty show

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13:रोहित शेट्टी की मेजबानी वाला एडवेंचर्स रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका के  केप टाउन में चल रही है। एग्जॉटिक लोकेशन पर सांसें रोक देने वाले स्टंट्स के बीच, गेम की लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। शो में पहले से दो एलिमिनेशन हो चुके हैं। अब तीसरे खिलाड़ी को भी गेम से आउट कर दिया गया है। इस खबर ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 13 से हुए बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

    KKK13 को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। खबर है कि पॉपुलर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट रोहित बोस रॉय को एक स्टंट करते समय एक भयंकर चोट लग गई है। इतना ही नहीं, बिग बॉस  खबरी की रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि वह केकेके 13 से एलिमिनेट हो चुके हैं और जल्द ही मुंबई लौट सकते हैं। पूरी तरह से ठीक होने के बाद मेकर्स उन्हें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में फिर से एंट्री करने का मौका दे सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

    ऐश्वर्या शर्मा भी हो चुकीं है घायल

    हाल ही में, शो में खतरों का सामने करते हुए ऐश्वर्या शर्मा भी एक स्टंट के दौरान घायल हो गईं। हाथ में चोट के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो गई, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए। अब रोहित बोस रॉय के घायल होने से उनके फैंस को भी चिंता सता रही है कि कहीं उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं आई है।

    केकेके 13 एलिमिनेशन अपडेट

    खतरों के खिलाड़ी 13 के फैन पेज का दावा है कि रूही चतुर्वेदी खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दूसरा एलिमिनेशन भी हो चुका है। हालांकि, बाहर हुए दूसरे कंटेस्टेंट का नाम अभी सामने नहीं आया है। KKK 13 के जुलाई के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही ये ओटीटी पर भी टेलीकास्ट होगा। 

    खबरें और भी