Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khesari Lal Yadav पर भड़कीं ये सिंगर, बोलीं- पैसों के लिए जब खुद गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचा बेटी का?

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 11:12 AM (IST)

    Neha Singh Rathore on Khesari Lal Yadav यूपी में का बा फेम नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो शेयर करके खेसारी लाल यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    Khesari Lal Yadav trolled by bhojpuri singer neha singh rathore
    Khesari Lal Yadav trolled by bhojpuri singer neha singh rathore

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के शाह रुख खान यानी खेसारी लाल यादव आजकल काफी दर्द में हैं। हाल ही में उन्होंने एक लाइव वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें फैंस के साथ बात करते-करते उनके आंसू छलक पड़े। एक्टर ने साफ कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। खेसारी ने ये भी बताया कि कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर अश्लील गाने बना रहे हैं। एक पिता के तौर पर वो कैसे अपनी बेटी को मुंह दिखाएंगे।

    खेसारी लाल यादव पड़ी लताड़

    खेसारी के इन वीडियो के बाद 'यूपी में का बा' सिंगर नेहा सिंह राठौर ने उनपर निशाना साधा है। नेहा ने फेसबुक पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा-  'मैं बिना किसी का नाम लिए ही  कहूंगी पर आप समझ जाएंगे। एक एक्टर आते हैं और सारे विवाद पर कहते हैं कि मैं पिता हूं, फिर खुद को पिता बता कर बचना चाहते है और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते हैं। तो मैं बता दूं कि 'जो बोया है वही काटोगे'।

    नेहा सिंह राठौर ने सुनाई खरी-खरी

    इसके बाद नेहा ने ये भी कहा कि, 'अब कुछ कहेंगे की मैं भी तो राजपूत समाज से हूं। तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं यहां जो सच है सिर्फ उसका साथ दूंगी... आप कहते हैं कि आप अब पिता हैं और मेरी बेटी के लिए गंदे गाने गाए जा रहे है। तो पहले ये बताइए कि शुरुआत किसने की थी। आपने ही तो ये सब शुरू किया था, जब आप खुद एक पिता है तो ऐसे गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं?

    जब खुद गंदे गाने गाते हो तब नहीं सोचा?

    नेहा ने आगे पूछा, 'जब किसी और की बेटी के साथ गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचते कि मेरी बेटी क्या कहेगी, कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है?। जब आप गंदे गाने गाते हैं उसपर नाचते हैं तब तो आपको सिर्फ पैसा दिखाई देता है। दुनियाभर में भोजपुरी को बदनाम कर दिया। लेकिन जब आपके घर में बीवी है, एक बेटी है तब तो ये सब गाना छोड़ देना चाहिए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Jubin Nautiyal Health Update: एक्सीडेंट के बाद जुबिन ने हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर, बताया कैसा है हाल

    Drishyam 2 Collection Worldwide: बॉक्स ऑफिस पर चली 'दृश्यम 2' की सुनामी, दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई