Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2023: अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया क्रिसमस, शेयर की कई खूबसूरत तस्वीरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 10:46 PM (IST)

    Christmas 2023 अनन्या पांडे अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ड्रीम गर्ल 2 के बाद अब वह जल्द ही खो गए हम कहां में दिखाई देने वाली ह ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे का क्रिसमस सेलिब्रेशन (Photo Credit: Instagram)
    अनन्या पांडे का क्रिसमस सेलिब्रेशन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday Christmas Celebration: बॉलीवुड में इन दिनों क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। कल 25 दिसंबर को देश भर में यह फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा। हालांकि, बी टाउन में इसका जश्न पहले से ही शुरू हो गया है। आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा के बाद अब अनन्या पांडे ने भी अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

    नए घर में अनन्या ने मनाया क्रिसमस

    अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हुए दिख रही हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस हेयर बैंड लगाए मिरर के आगे सेल्फी ले रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Kho Gaye Hum Kahan: अनन्या पांडे ने सुहाना को लेकर शेयर किया किस्सा, सिद्धांत ने भी शाह रुख के लिए कही ये बात

    View this post on Instagram

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

    अन्य तस्वीरों में अनन्या ने क्रिसमस ट्री से लेकर फूलों से सजी डाइनिंग टेबल, केक और कई अन्य फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरे घर पर पहला क्रिसमस। गुप्त सांता, मेरे सबसे पुराने दोस्त के साथ ढेर सारा खाना और हंसी-मजाक। इससे अधिक आभारी नहीं हो सकती।

    ओरी और भावना पांडे ने किया कमेंट

    अनन्या पांडे के क्रिसमस पोस्ट पर ओरी और उनकी मां भावना पांडे ने भी कमेंट किया है। ओरी ने कमेंट करते हुए लिखा 'दूसरी आखिरी तस्वीर है'। वहीं, एक्ट्रेस की मां भावना पांडे ने दिल वाले इमोजी शेयर किए'। इसके अलावा एक्ट्रेस के फैंस ने भी उन्हें क्रिसमस की बधाई दी है।

    खबरें और भी

    अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट

    अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की आगामी फिल्म अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मूवी में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग के बाद आदित्य संग ड्राइव पर निकलीं Ananya Pandey, फैंस ने शादी को लेकर किया सवाल