Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टिंग के लिए बदला धर्म, धर्मेंद्र के साथ किया डेब्यू, अनिल कपूर की फिल्म वापसी कर रही ये एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 08:28 PM (IST)

    सिनेमा जगत में 200 फिल्में करने वालीं एक मशहूर अदाकारा ऐसी रही है, जिसने एक्टिंग के लिए धर्म को बदल दिया था। अब ये अदाकारा अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ...और पढ़ें

    कमबैक कर रही है ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    कमबैक कर रही है ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 4 दशक तक सिनेमा जगत में किया राज

    2. धर्मेंद्र की मूवी से किया था डेब्यू

    3. अब वापसी कर रही है ये अदाकारा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की वापसी हमेशा से चर्चा का विषय बनी रहती है। अब एक ऐसी अदाकारा एक्टिंग की दुनिया में लौट रही है, जिसने अपने करियर के लिए धर्म को बदल दिया था। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली ये अभिनेत्री 4 दशक से लंबे समय तक फिल्म लाइन में एक्टिव रही। 

    अब ये अदाकारा अनिल कपूर की आने वाली ओटीटी फिल्म सूबेदार से कमबैक कर रही है। आइए जानते हैं यहां किस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    सिनेमा में एक्ट्रेस की वापसी

    जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उन्होंने बतौर बाल कलाकार धर्मेंद्र की फिल्म द बर्निंग ट्रेन से बॉलीवुड में कदम रखा था। इससे पहले वह साउथ सिनेमा में एक्टिंग डेब्यू कर चुकी थीं। इसके बाद इन्होंने लीड रोल में भी साउथ और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। वह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि खुशबू सुंदर (Khusbu Sundar हैं। 

    यह भी पढ़ें- Subedaar Trailer: फौजी अवतार में Anil Kapoor छुड़ाएंगे दुश्मनों के छक्के, 'सूबेदार' का धांसू ट्रेलर रिलीज

    khushbu sundar (1)

    जी खुशबू सुंदर अब फिल्म सूबेदार के जरिए बॉलीवुड में कमाल दिखाने जा रही हैं। इस मूवी में खुशबू अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। 5 मार्च 2026 को सूबेदार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    एक्टिंग के लिए बदला धर्म

    29 सितंबर 1970 में खुशबू सुंदर का जन्म मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनका असली नाम नखत खान है। सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए खुशबू ने अपना धर्म बदल लिया और मुस्लिम से हिंदू बन गई। उनको अब बेबी खुशबू के नाम से भी जाना जाता है। 

    खबरें और भी

    khushbu sundar (3)

    राम तेरी गंगा मैली का मिला था ऑफर

    खुशबू सुंदर को निर्देशक और अभिनेता राज कपूर की कल्ट फिल्म राम तेरी गंगा मैली का ऑफर मिला था। मूवी के लिए एक्ट्रेस ने फोटोशूट भी कराया था। लेकिन 14 साल कम उम्र की वजह से उनकी जगह इस मूवी में अभिनेत्री मंदाकिनी को कास्ट किया गया। इस बात की जानकारी खुशबू सुंदर ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान दी थी। 

    यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में पर्दे पर बनी 'मां'... 6 दशक तक सिनेमा में किया राज... रहस्यमयी रही एक्ट्रेस की मौत