विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करण जौहर पर चढ़ा 'चटपटे' हरियाणवी गानों का खुमार,372 मिलियन व्यूज वाला गाना यूट्यूब पर खूब बटोर रहा सुर्खियां

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 05:17 PM (IST)

करण जौहर आजकल हरियाणवी गानों के दीवाने हो गए हैं। एक पॉपुलर हरियाणवी गाना आजकल उनकी प्लेलिस्ट में शामिल है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गाने तो आपने कई सुने होंगे आज आपको हरियाणवी टेस्ट के एक गाने के बारे में बताएंगे जो आजकल करण जौहर का फेवरेट बना हुआ है। इनमें जो तेज म्यूजिक और डीजे बीट्स होती हैं वो आपको अपने आप मटकने पर मजबूर कर देंगी।

करण जौहर को पसंद आया हरियाणवी गाना

हरियाणवी गानों (Haryanvi Songs) में अक्सर यार-बेली, दोस्ती, जाट-गुर्जर या ग्रामीण भाईचारे और इलाके की शान का जिक्र होता है। लेकिन आज हम आपको जिस हरियाणवी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें एक पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक और हंसी-मजाक को दिखाया गया है।

राज मवार ने गाया है गाना

हम बात कर रहे हैं हीरो होंडा (Hero Honda) गाने की जिसे राज मवार (Raj Mawar) और आशु ट्विंकल (Ashu Twinkle) ने गाया है। ये एक पॉपुलर हरियाणवी सॉन्ग है जिसकी देसी बीट्स आजकल हर किसी के दिमाग पर चढ़ी हुई हैं। गाने में पत्नी अपने पति से कहती है कि वह रविवार के दिन बोर हो रही है, इसलिए वो उसे अपनी 'हीरो होंडा' (Hero Honda) बाइक पर बैठाकर घुमाने ले जाए।

Karan

पति इसका बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देता है और इसके वीडियो विजुअल्स भी उतने ही मजेदार हैं जितना ये गाना। इसके लिरिक्स फरिशता (Farishta) ने लिखे हैं और वो इसके डायरेक्टर भी हैं। गाने में आपको पुनीत चौधरी (Punit Choudhary), खुशी बालियान (Khushi Baliyan) और आकाश गुर्जर नजर आएंगे।

पति-पत्नी के मस्ती-मजाक पर बेस्ड है सॉन्ग

यह गाना ग्रामीण या देसी जीवनशैली में पति-पत्नी के बीच के हल्के-फुल्के संवाद, पुराने समय की साइकिल की सवारी और बाइक पर घूमने की चाहत को दर्शाता है। गाने का म्यूजिक गुलशन म्यूजिक ने दिया है। ये गाना इस समय करण जौहर की प्लेलिस्ट में शामिल है और वो इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ इसे शेयर किया है।

बता दें कि करण जौहर ने इससे पहले भी एक हरियाणा का एक प्रसिद्ध बन्ना-बन्नी लोकगीत अपनी एक फोटो के साथ शेयर किया था। इसके बोल है बन्ना काला कोट सिलवाना रे। करण जौहर इसमें काले कलर का हैवी फर वाला कोट पहने नजर आ रहे हैं। यह शादी-ब्याह के अवसर पर खूब गाया जाता है।

यह भी पढ़ें- विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं