यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khushi Kapoor और Ibrahim Ali Khan की बनेगी जोड़ी, करण जौहर की फिल्म 'नादानियां' में लड़ाएंगे इश्क ?
Khushi Kapoor And Ibrahim Ali Khan इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के डेब्यू को लेकर बीते साल से खबरे सामने आ रही हैं। वहीं अब फिल्म के नाम का भी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khushi Kapoor And Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में है। सैफ के बेटे की भी जिम्मेदारी करण जौहर ने ली है।
जी हां, इब्राहिम अली खान डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे, जिसकी एक्ट्रेस खुशी कपूर होगी। 'जूम' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का नाम 'नादानियां' होगा।
यह भी पढ़ें- साउथ के सुपरस्टार और फेमस स्टार किड संग Karan Johar की फिल्म का ऐलान, सिर्फ इस शर्त पर दिखाएंगे पहली झलक
इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर बीते साल 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अब ये फिल्म उनकी दूसरी होगी। जबकि इब्राहिम अली खान फिल्म 'नादानियां' से अपना डेब्यू करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस भी काफी खुशी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में होगा खुशी और इब्राहिम का रोमांस
ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉम है, जिसमें खुशी और इब्राहिम के रोमांस भी देखने को मिलेगा। खबर ये भी है कि ये फिल्म ओटीटी रिलीज होगी और शाउना गौतम के निर्देशन की पहली फिल्म होगी।
असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू कर चुके है इब्राहिम
बता दें, इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। पर्दे पर काफी हिट साबित हुई है।
खबरें और भी

क्या पलक तिवारी को डेट कर रहे इब्राहिम?
इब्राहिम अली खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।पिछले कुछ दिनों से उनका नाम टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan ने एक साथ मनाया न्यू ईयर का जश्न, मीडिया को देख छुपाया मुंह
दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। कुछ दिन पहले इब्राहिम और पलक को थिएटर के बाहर देखा गया था। पलक और इब्राहिम को साथ में कई बार स्पॉट किए जाने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने इस रिश्ते पर कोई कमेंट नहीं किया है।