Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khushi Kapoor ओरहान अवात्रामणि के साथ दुबई में पार्टी करती आई नजर, आतिफ असलम का कॉन्सर्ट किया अटेंड

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 09:34 PM (GMT+05:30)

    Khushi Kapoor At Atif Aslam Concert खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां है। अब खुशी कपूर को दुबई में स्पॉट किया गया है। उन्हें ...और पढ़ें

    Khushi Kapoor At Atif Aslam Concert: खुशी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Khushi Kapoor At Atif Aslam Concert: खुशी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khushi Kapoor At Atif Aslam Concert: जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ओरहान अवात्रामणि के साथ दुबई में पार्टी कर रही हैं। उन्होंने आतिफ असलम के लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग लिया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अपने खास दोस्तों के साथ दुबई में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। 

    ओरहान अवात्रामणि ने खुशी कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की है

    ओरहान अवात्रामणि ने खुशी कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें दुबई में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। वह आतिफ असलम के कॉन्सर्ट में भी नजर आई हैं। ओरहान अवात्रामणि ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, आतिफ असलम स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    खुशी कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है

    ओरहान ने खुशी कपूर के साथ क्लब की भी तस्वीरें शेयर की है। इस नाइट आउट में खुशी कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। उन्होंने ब्लैक बैग ले रखा है और उन्होंने मेकअप कर रखा है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह ओरहान के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। दोनों को देखकर लगता है कि दोनों पार्टी को एन्जॉय कर रहे है।

    खुशी कपूर जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी

    ओरहान ने तस्वीरें बिना किसी कमेंट की पोस्ट की है। दोनों हाल ही में दुबई पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी फ्लाइट की तस्वीरें भी शेयर की थी। खुशी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी है। वह जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और भी नजर आनेवाले है।

    खबरें और भी

    खुशी कपूर सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

    खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। वह फिटनेस और योग से जुड़ी वीडियो भी शेयर करती है। फैंस इसे देखकर काफी इंस्पायर होते है।