यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nadaaniyan के तुरंत बाद Khushi Kapoor की झोली में आई नई मूवी, Sridevi की फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) इस वक्त अपनी हालिया रिलीज नादानियां को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी में वो इब्राहीम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिय ...और पढ़ें

HighLights
- नादानियां में इब्राहीम के साथ नजर आईं खुशी कपूर
- बोनी कपूर ने दी बेटी की नई फिल्म को लेकर हिंट
- दिवंगत मां की फिल्म की कहानी को बढ़ाएंगी आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khushi Kapoor New Movie: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) भले आज इस दुनिया में नहीं हैं मगर अभिनेत्री की फिल्में आज भी दर्शक बड़ी पसंद से देखते हैं। अपने जमाने में एक्ट्रेस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था। वो 90 के दशक की सुपरस्टार कहलाती थीं। श्रीदेवी की तरह ही उनकी बेटियां जहान्वी और खुशी कपूर भी फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही हैं।
बेटी की सारी फिल्में देखते हैं बोनी कपूर
खुशी कपूर को पिछले कुछ वक्त में सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी पर अभिनय करते देखा जा रहा है। मौजूदा समय में वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ नादानियां में इश्क फरमा रही हैं। फिल्म को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब उनके पिता ने अपनी लाडली की नई मूवी का भी ऐलान कर दिया है। हाल ही में बोनी कपूर (Boney Kapoor) आईफा अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुए थे। फंक्शन में डायरेक्टर ने ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बातचीत में बेटी की फिल्मों की तारीफ की।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रहीं खुशी
फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर ने बताया, ‘मैंने अपनी बेटी खुशी कपूर की सारी फिल्में देखी हैं। ‘नो एंट्री’ के बाद मैं उसके साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। खुशी के साथ ये फिल्म मॉम 2 हो सकती है। वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है।’ साथ ही उन्हेंने बताया कि खुशी कपूर की मां उन सभी भाषाओं में टॉप पर थीं, जिनमें उन्होंने काम किया है। अब निर्देशक को उम्मीद है कि जाह्नवी और खुशी भी इसमें सक्सेसफुल रहेंगी।
ये भी पढ़ें- RJ महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की अफवाहों पर दिया रिएक्शन, इंटरनेट पर वायरल हुआ इन्फ्लुएंसर का ये पोस्ट
मॉम के बारे में...
बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम ही थी। इस फिल्म में उनकी बेटी का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाया था। बोनी कपूर की इस बड़ी इस हिंट के बाद अब फैंस अनुमान लहा रहे हैं कि फिल्म में और कितने नए किरदार नजर आंएगे। मॉम की कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। पिक्चर में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ हुई दरिंदगी का बदला लेती है जिसके लिए वो प्लान बनाती है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- Instagram
नो एंट्री 2 पर भी दिया हिंट
मॉम 2 के अलावा बोनी कपूर ने अपनी नई फिल्म पर नो एंट्री 2 (No Entry 2) पर भी इशारा किया। इवेंट में उन्होंने कहा कि फिल्म में दो एक्ट्रेस को फाइनल करने के बाद वह ऑफिशियल रूप से फिल्म को अनाउंस करेंगे। साथ ही डायरेक्टर ने यह भी कहा कि ‘नो एंट्री 2’ जुलाई या अगस्त तक रिलीज हो सकती है। फिल्म में कई एक्ट्रेस हैं, इसलिए अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।