यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Game Changer फेम Kiara Advani अस्पताल में भर्ती? खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने दिया रिएक्शन
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी नई फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नए साल पर अभिनेत्री साउथ एक्टर राम चरण के साथ सिनेमाघरों में पहुंच र ...और पढ़ें

HighLights
- गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं कियारा आडवाणी
- फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में नहीं पहुंची एक्ट्रेस
- अस्पताल में एडमिट होने पर टीम ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kiara Advani Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के भर्ती होने की खबर से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। राम चरण और कियारा ने हाल ही में फिल्म की प्रमोशन करना शुरू किया था। इन सबके बीच शनिवार को अभिनेत्री की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई। वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने सारी सच्चाई बताते हुए उनकी सेहत के बारे में अपडेट दिया है।
अस्पताल में भर्ती हुईं कियारा आडवाणी?
दरअसल एक्ट्रेस को मुंबई में आज अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट में पहुंचने वाली थीं लेकिन बाद में खबर सामने आई कि वो इवेंट में शिरकत नहीं कर पाएंगी। इसके बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई। इन खबरों को देखते हुए अभिनेत्री की टीम ने बयान जारी किया कि कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने बताया कि अभिनेत्री को थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही थीं।

Photo Credit- Instagram
डबल रोल में नजर आएंगे राम चरण?
'गेम चेंजर' में राम चरण एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। जो एक करप्ट पोलिटिकल सिस्टम को टक्कर देने वाले हैं। ये पहला मौका होगा जब कियारा आडवाणी राम चरण के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फैंस एक्ट्रेस की पहली साउथ फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के साथ समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 02 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। बता दें कि ये फिल्म 10 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी
कियारा आडवाणी की अन्य फिल्में
गेम चेंजर के अलावा एक्ट्रेस इस साल ऋतिक रोशन के साथ भी पर्दे पर धमाका करने वाली हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर 'वॉर 2' में अभिनेत्री अपना एक्शन वाला अवतार दिखाने वाले हैं। इस मूवी में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका में होंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।