Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कियारा आडवाणी और Hrithik Roshan की इंटेंस रोमांटिक लव स्टोरी के लिए हो जाइए तैयार, War 2 पर आया बड़ा अपडेट

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 02:09 PM (IST)

    एक्टिंग एक्शन और डांस में माहिर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म का एलान होते ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो जाती है। इस साल दीपिका पादुकोण (Deepik ...और पढ़ें

    'वॉर 2' फिल्म कास्ट ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी
    'वॉर 2' फिल्म कास्ट ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी

    HighLights

    1. 'वॉर 2' की चर्चा हुई तेज
    2. ऋतिक के साथ कियारा करेंगी रोमांस
    3. जूनियर एनटीआर होंगे फिल्म के विलेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्शन फिल्मों में शामिल 'वॉर' के सीक्वल में एक बार फिर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे। 2019 मे सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में रिलीज हुई 'वॉर' ने जमकर नोट तो छापे ही थे, साथ ही कहानी में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के स्वैग ने भी लोगों का दिल जीता।

    हैंडसम लुक्स वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक बार फिर अपना वही स्वैग और धमाका 'वॉर 2' में दिखाएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद की जगह अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की लीड स्टार कास्ट में ऋतिक के अलावा कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है और अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी अपडेट सामने आई है, जिसने इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

    'वॉर 2' को लेकर आई ये अपडेट

    वॉर फिल्म की तरह ही वॉर 2 भी एक्शन से भरपूर मूवी होगी। कियारा इस फिल्म में ऋतिक की लेडी लव का रोल प्ले करेंगी। खबर है कि ऋतिक और कियारा के बीच इटली में रोमांटिक सॉन्ग शूट किया जाएगा। 18 सितंबर से इस रोमांटिक गाने का शूट शुरू होगा, जो कि करीब 6 दिनों तक वहां चलेगा। 

    जूनियर एनटीआर के साथ इस दिन शुरू होगी शूटिंग

    'वॉर 2' में ऋतिक के अपोजिट जूनियर एनटीआर होंगे। वह फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगे। खबर है कि इस मोस्ट अवेटेड मूवी की शूटिंग इस महीने से शुरू हो जाएगी। एक ओर ऋतिक, कियारा के साथ रोमांटिक सीन शूट करेंगे, तो दूसरी ओर जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन सीक्वेंस की शुरुआत भी इसी महीने हो जाएगी। 

    खबरें और भी

    सुरक्षा के किए गए हैं इतंजाम

    इटली में जिस जगह कियारा और ऋतिक के बीच शूटिंग होगी, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाईआरएफ इस पूरी कोशिश में है कि सेट से कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो। बहरहाल, यह पहली बार होगा, जब ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का स्क्रीन पर रोमांस देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan से बातचीत करते हुए किसी बात से नाखुश नजर आईं दीपिका पादुकोण, मुंह बनाते हुए वीडियो वायरल