यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग वेकेशन पर रोमांटिक हुईं कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस ने शेयर की अनसीन तस्वीर
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इस शादी शादी में परिवार सहित बाॅलीवुड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बालीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल्स की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में कपल अपना वेकेशन एंजाॅय करने जापान गया था।
इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, अब दोनों अपने वेकेशन से लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब कियारा ने वेकेशन की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है, जो बेहद रोमांटिक है।
कियारा ने शेयर की वेकेशन की अनसीन तस्वीर
कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके जापान वेकेशन के दौरान की है। इस तस्वीर में कियारा के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का फेस नहीं, बल्कि उनका बैक नजर आ रहा है। इस दौरान कियारा ने पिंक कलर का और सिद्धार्थ ने ब्लू कलर का ड्रेस कैरी किया है। वहीं, कियारा के पास एके एक क्यूट बैक भी दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, "मुझे पहले ही वापस ले लो।"
एयरपोर्ट पर इस लुक में आए थे नजर
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे गया था। इस दौरान दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। एयरपोर्ट पर कियारा व्हाइट ड्रेस में नजर आईं थीं। कियारा ने अपने साथ एक प्यारा सा पिंक कलर का बैग भी कैरी किया था। वहीं, सिद्धार्थ ने ब्लैक पैंट और टी-शर्ट के साथ लॉन्ग शर्ट पहनी थी। कियारा और सिद्धार्थ एयरपोर्ट पर किलर पोज देते हुए नजर आए थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटोज को उनके फैंस ने खूब पसंद किया।