Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बहुत एटीट्यूड है उनके अंदर'...Kiara Advani के बारे में एयर होस्टेस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:02 AM (GMT+05:30)

    कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड इंजस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं। हालांकि कई बार एक्ट्रेस का जैसा करेक्टर आप पर्दे पर देखते हैं ...और पढ़ें

    Kiara Advani has a lot of attitude
    Kiara Advani has a lot of attitude

    HighLights

    1. एयर होस्टेस ने कियारा को बताया घमंडी
    2. किसी से सीधे मुंह बात नहीं करती हैं कियारा
    3. सिद्धार्थ मल्होत्रा से पिछले साल की थी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कियारा आडवाणी को हाल ही में बॉलीवुड में 10 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके का एक्ट्रेस ने केट काटकर जश्न मनाया। कियारा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेसेज में से एक हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद वो और भी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि एक्ट्रेस की एक लेटेस्ट खबर उनके फैंस को थोड़ी चिंता में डाल सकती है।

    दरअसल क्यूट सी दिखने वाली कियारा आडवाणी को किसी ने घमंडी बताया है जिसे सुनकर शायद आपको भी यकीन न हो। एक केबिन क्रू ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि कियारा के अंदर बहुत ही ज्यादा एटीट्यूड है।

    क्रू मेंबर को बुरी लगी बात

    यूट्यूब चैनल 'SARA विद भाईचारा' से बातचीत के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने दावा किया कि कियारा में बहुत एटीट्यूड है। उन्होंने कहा कि जब अन्य क्रू मेंबर्स ने कियारा को काजू और बादाम ऑफर किया तो कियारा ने इसके लिए मना किया। इस दौरान उनके मना करने का तरीका बहुत ही खराब था। लेने से साफ मना करने के बाद कियारा ने क्रू मेंबर से अपने असिस्टेंट को बुलाने के लिए कहा ताकि वो उन्हें काजू दे सके। ये बात वहां पर मौजूद क्रू मेंबर को बहुत बुरी लगी। एयर होस्टेस ने बताया कि उनकी कियारा से सीधी बात नहीं हुई थी।

    यह भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिम्मा उठाना चाहती हैं कियारा आडवाणी, क्या 'डॉन 3' और 'वॉर 2' से पूरा होगा सपना?

    View this post on Instagram

    A post shared by Its controversial baby 😮‍💨 (@missdhinchaak)

    लोगों ने किया कमेंट

    वहीं इस वायरल क्लिप पर लोग काफी सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'कियारा को फालतू में ओवर हाइप कर रखा है। मुझे न तो वो एक्ट्रेस के तौर पर अच्छी लगती है और ना ही उनकी एक्टिंग।' 'सिद्धार्थ कोई और अच्छी लड़की डिजर्व करता है।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया।

    खबरें और भी

    वहीं एयर होस्टेस ने दूसरी एक्ट्रेसेज की तारीफ की। एयर होस्टेज ने बताया कि जाह्नवी कपूर बहुत ही सुलझी हुई और सॉफ्ट एक्ट्रेस हैं। उसने बताया कि एक बार जाह्नवी कपूर की फ्लाइट में आंख लग गई वो बहुत ही गहरी नींद में सो रही थीं लेकिन जब हमने उन्हें उठाया तो वो बिल्कुल भी गुस्सा नहीं हुईं। उन्होंने हमारी पूरी बात बहुत प्यार से सुनी। इसके अलावा अनन्या पांडे को एयर होस्टेस ने मजाकिया बताया।

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani ने इंडस्ट्री में पूरा किया 10 साल शानदार सफर, बोलीं- 'सेलिब्रेशन तो बनता है'