विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कभी नहीं भूलूंगी', Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी Toxic, यश और डायरेक्टर के सपोर्ट पर किया रिएक्ट

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:55 AM (IST)

टॉक्सिक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी पीरियड को याद किया है।

कियारा आडवाणी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कियारा आडवाणी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. टॉक्सिक के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा

  2. प्री रिलीज इवेंट में खोले कई राज

  3. यश और गीतू मोहनदास को कहा थैंक्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बी टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस दौरान चेन्नई में हुए इवेंट में कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के पीरियड को याद किया है और टॉक्सिक फिल्म के एक्टर यश के साथ-साथ डायरेक्टर गीतू मोहनदास को शुक्रिया कहा है।

कियारा आडवाणी का रिएक्शन

कियारा आडवाणी ने 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' के चेन्नई प्री-रिलीज इवेंट के दौरान प्रेग्नेंसी पीरियड को याद किया है। उन्होंने फिल्म बनाने के दौरान रॉकिंग स्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास से मिले अटूट सपोर्ट के बारे में बात की। 'Toxic' में कियारा 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की दुनिया का एक अहम किरदार है। यह यश और गीतू के साथ उनका एक शानदार कोलैबोरेशन है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Toxic की सुनामी, टूटा 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश

kiara

एक ऐसी बात बताते हुए जो उन्होंने पहले कभी उन दोनों के साथ शेयर नहीं की थी, कियारा ने कहा- जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो परिवार के बाद आप ही वो दो लोग थे जिनके साथ मैंने यह खबर शेयर की थी। उस पल में, आपने यह नहीं सोचा कि हम फिल्म कैसे पूरी करेंगे, लॉजिस्टिक्स क्या होंगे या ऐसी कोई और बात। आप दोनों की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। आपने मुझे बधाई दी और कहा, 'कियारा, अब हम अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय बिताने वाले हैं।

 kia

कियारा ने आगे कहा- इस रिएक्शन ने उनके दिल को छू लिया और इससे पता चला कि एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर अपनी भूमिकाओं से हटकर यश और गीतू असल में कैसे इंसान हैं। किसी को मेरे लिए इतना खुश देखकर मेरा दिल भर आया। मैं वह बात कभी नहीं भूलूंगी। आपने कहा था सेट पर आओ, आराम से रहो, जो मन करे वो खाओ। और हम सबसे बेहतरीन फिल्म बनाएंगे। और हमने सच में ऐसा किया भी।

यश और गीतू का शुक्रिया अदा करते हुए कियारा ने कहा- उस पल में आपने सच में मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं कुछ भी कर सकती हूँ। आप जैसे इंसान हैं, उसके लिए आपका शुक्रिया। और सबसे अच्छी टीम होने के लिए भी आपका शुक्रिया।

कब रिलीज होगी टॉक्सिक

गौर किया जाए कियारा आडवाणी की टॉक्सिक की रिलीज की तरफ तो 26 अगस्त को उनकी ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर होगा Toxic और 'मिर्जापुर द मूवी' का महा-मुकाबला, कौन जीतेगा बंपर ओपनिंग की बाजी?