Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR के बाद जब राम चरण से हुई थी कियारा आडवाणी की मुलाकात, बताया फिल्म की सफलता के बाद कितने बदल गए अभिनेता

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 12:50 PM (IST)

    Kiara Advani-Ram Charan राम चरण और कियारा आडवाणी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार माने जाते हैं। कियारा हिंदी में तो राम चरण तेलुगू इंडस्ट्री में अपनी ...और पढ़ें

    File Photo of Kiara Advani and Ram Charan
    File Photo of Kiara Advani and Ram Charan

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बहुत जल्द तेलुगू इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं। 'आरआरआर' फेम राम चरण के साथ उनकी पहली तेलुगू मूवी कुछ ही महीनों में थिएटर्स में रिलीज होगी। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि 'आरआरआर' को मिली सफलता के बाद राम चरण के अंदर क्या बदलाव आए हैं।

    ऑस्कर की रेस में 'आरआरआर'

    बता दें कि फिल्म आरआरआर, ऑस्कर 2023 की नॉमिनेशन की दौड़ में है। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। राम चरण इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे हुए हैं। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 13 मार्च को दिखाई जाएगी। इस बीच राम चरण के साथ पहली तेलुगू मूवी करने वाली कियारा आडवाणी ने डेब्यू मूवी और राम चरण के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

    सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे कियारा आडवाणी-राम चरण

    राम चरण पहली बार प्रोड्यूसर शंकर के साथ 'आरसी 15'(RC 15) में काम करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक 27 मार्च को रिवील किया जा सकता है, जब राम चरण का बर्थ डे है। बहरहाल, अपने को-स्टार के बारे में कियारा आडवाणी ने कुछ खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, कियारा ने कहा कि राम चरण के साथ काम करना हमेशा ही प्यारा होता है। वह बहुत ही अच्छे एक्टर और डांसर हैं। यह फिल्म हम दोनों के लिए खास है।'

    'आरआरआर' के बाद राम चरण में आया क्या बदलाव?

    कियारा ने बताया कि राम चरण से उनकी मुलाकात आरआरआर के बाद हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों ने साथ में शूटिंग भी की। वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनकी यही खूबी उन्हें वह स्टार बनाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे नाम पर कीचड़ उछाला गया', शेयर किया यह वीडियो

    यह भी पढ़ें: मेरे पास बहुत लोगों की दुआ', हार्ट अटैक के बाद रैम्प वॉक करती दिखीं Sushmita Sen, पूर्व प्रेमी के साथ आईं नजर