Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara Advani को फैमिली ट्रिप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था प्रपोज, बोली थी 'शेरशाह' की ये पॉपुलर लाइन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 12:00 PM (IST)

    Kiara Advani- Sidharth Malhotra कियारा आडवाणी इस बार करण जौहर के शो चैट शो में शामिल हुईं। कॉफी विद करण में उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी को फैमिली ट्रिप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था प्रपोज, (X Image)
    कियारा आडवाणी को फैमिली ट्रिप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था प्रपोज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फेयरी टेल से कम नहीं है। फिल्म शेरशाह के सेट से शुरू हुआ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का प्यार शादी तक पहुंचा।

    कियारा आडवाणी हाल ही में विक्की कौशल के साथ सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचीं। जहां, दोनों स्टार्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की।

    यह भी पढ़ें- Kiara Advani के लिए शेफ बने Sidharth Malhotra, वाइफ के लिए अपने हाथों से बनाई ये खास चीज

    फैमिली ट्रिप पर किया प्रपोज

    कियारा आडवाणी ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें शादी के लिए कैसे और कहां प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया सिद्धार्थ ने फैमिली ट्रिप के दौरान रोम में उन्हें सरप्राइज दिया था। इस बीच एक्टर ने अपने भतीजे को भी ड्यूटी पर लगा रहा था, ताकि वो इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर सके।

    कियारा को नहीं थी भनक

    कियारा आडवाणी ने कहा, "ये पहली जगह थी जहां हम ट्रिप पर गए थे। वो हमें मिशेलिन स्टार रेस्तरां में ले गया और उसका भतीजा हमारे साथ था जिसे तस्वीरें लेनी थी और उस पल को कैद करना था। मुझे बहुत नींद आ रही थी, क्योंकि बस कुछ देर पहले ही वहां पहुंची थी और उन्हें ट्रिप में ज्वाइन किया, तो मैं बहुत थकी हुई थी। उनसे सब कुछ प्लान करके रखा हुआ था।"

    यह भी पढ़ें- वाइफ Kiara Advani को प्यार से इन तीन नाम से बुलाते हैं Sidharth Malhotra, कॉफी विद करण में किया खुलासा

    View this post on Instagram

    A post shared by Kiara Advani Fanpage 🧚🏻 (@kiaraadvanixcafe)

    शेरशाह के डायलॉग से किया इम्प्रेस

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उसने ऊंचाई पर कैंडल लाइट डिनर प्लान किया। इसके बाद वो मुझे वॉक पर ले गया, जहां अचानक झाड़ियों से एक वायलिन बजाने वाले बाहर निकल कर आया और प्यारी-सी धुन प्ले कर रह था। जबकि सिद्धार्थ का भतीजा झाड़ियों के पीछे से हमारा वीडियो बना रहा था। सिड अपने एक घुटने पर बैठ गया और उसने मुझे प्रपोज किया। मैं बहुत ज्यादा खुश थी। फिर उसने शेरशाह की लाइन बोली- दिल्ली का सीधा-सादा लौंडा हूं...पूरा डायलॉग और मैं हंसने लगी।"

    खबरें और भी

    कियारा-सिद्धार्थ की वेडिंग

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल फरवरी में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। टाइट सिक्योरिटी के बीच दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।