विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 में Kiara Advani के हाथों मरेंगे ऋतिक रोशन, फैंस ने एक्ट्रेस के किरदार पर दिया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 25 Jul 2025 02:07 PM (GMT+05:30)

वॉर 2 का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी वॉर 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी वॉर 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 14 अगस्त को रिलीज होगी वॉर 2
  2. कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक हुआ वायरल
  3. फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है और इसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के किरदार के बारे में जानकारी भी सामने आ गई।

मूवी में क्या होगा कियारा आडवाणी का रोल?

ट्रेलर के मुताबिक दोनों वॉरियर और सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे और इनका फेस ऑफ देखना दिलचस्प होगा। वहीं ट्रेलर से कियारा आडवाणी के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। उन्हें इसमें दिखाया भी कम गया है। हालांकि फैंस की तेज निगाहों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। इन रेडिट यूजर ने कियारा आडवाणी के किरदार के बारे में एक थ्योरी सर्च की और बताया कि वो लूथरा की बेटी हो सकती हैं?

यह भी पढ़ें- War 2 में खलनायक बनने के लिए Jr NTR ने वसूली इतनी मोटी रकम, फीस जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली!

क्या ऋतिक रोशन को धोखा देंगी कियारा?

एक रेडिट पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कियारा आडवाणी वॉर 2 में काव्या लूथरा का किरदार निभा रही हैं। पोस्ट के अनुसार, काव्या, रॉ के ज्वाइंट सेक्रेटरी कर्नल सुनील लूथरा (आशुतोष राणा द्वारा अभिनीत) की बेटी हैं। वह वाईआरएफ स्पाईवर्स में एक प्रमुख व्यक्ति हैं और उन्हें ऋतिक रोशन के किरदार कबीर का पीछा करने का काम सौंपा गया है। कबीर ने एक गुंडे का किरदार निभाया है।

फिल्म में दिखेगा काव्या और कबीर का रोमांस

रेडिट यूजर ने कियारा आडवाणी की एक फोटो जूम करके पोस्ट की है जिसमें उनका नेम टैग काव्या लूथरा दिखाई दे रहा है। वॉर में के ट्रेलर में काव्या और कबीर के बीच किसी विदेशी लोकेशन पर रोमांस करते दिखाया जाएगा। ट्रेलर में काव्या को उसके असली एजेंट अवतार में, अपने दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए दिखाया गया है। ऋतिक रोशन एक सीन में आशुतोष राणा से बातचीत करते हुए भी दिखाई देते हैं।

रेडिटर्स के पास कियारा के किरदार को लेकर अपनी-अपनी थ्योरीज हैं। एक यूजर ने लिखा, "कबीर ने दोनों लूथरा को मार दिया होगा।" हालांकि, एक अन्य ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि कियारा मरेगी।" एक और ने कमेंट किया,"लूथरा बनाम कबीर..." एक ने लिखा, "तो वो कबीर को बर्बाद करने आई है। 50 प्रतिशत कहानी पूरी हो गई।"

यह भी पढ़ें- War 2 Trailer: धांसू एक्शन के बीच Hrithik Roshan ने खाई ये बड़ी कसम, 'वॉर 2' का शानदार ट्रेलर देख नहीं भरेगा मन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।