Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी में भाग लेने आए लोगों का किया आभार व्यक्त, लिखा खास नोट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 07:31 PM (GMT+05:30)

    Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के बाद मेहमानों के लिए एक नोट लिखा है। दोनों ने अपनी खुशी में शामि ...और पढ़ें

    Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी कर ली है। अब दोनों ने उनकी शादी में भाग लेने पहुंचे मेहमानों का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त किया है। उनका एक लेटर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने उनकी शादी में भाग लेने आए लोगों का आभार माना है।

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया है

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा जारी इंग्लिश में लिखे लेटर में कहा गया है, 'आपने हमारी शादी के दिन हमारी खुशी में भाग लिया। इसके लिए आभार। हमें खुशी है कि हम इतने खूबसूरत परिवार और दोस्तों के साथ अपने जीवन जी रहे हैं, जिन्होंने हमारे जीवन को करीब से देखा है और हमारे साथ चले हैं। कृपया ड्रिंक और डांस करें। हमारे साथ यादें बनाएं। शादीशुदा कपल के तौर पर यह हमारी पहली शाम है। ढेरों प्यार, कियारा और सिड।'

    यह भी पढ़ें: स्पेशल 26 के सीक्वल की मांग पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, अनुपम खेर के प्रश्न का दिया ट्विस्ट भरा उत्तर

    कियारा और सिद्धार्थ ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। दोनों ने सीधे शादी कर इसे ऑफिशियल किया है। हालांकि, दोनों को कई बार साथ देखा जाता था। दोनों अक्सर पार्टी डिनर डेट पर भी साथ नजर आते थे। दोनों ने फिल्म शेरशाह में भी साथ काम किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

    यह भी पढ़ें: Kuch Kuch Hota Hai रिजेक्ट करने के लिए करण जौहर रवीना टंडन से अब भी नाराज, काजोल से था कॉम्पिटिशन

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एयरपोर्ट का स्पॉट किया गया है

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट का स्पॉट किया गया है। दोनों जल्द एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं, इसमें वह इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को आमंत्रित करने वाले हैं। उनकी शादी में भाग लेने मनीष मल्होत्रा, करण जौहर वरुण धवन जैसे लोग पहुंचे थे। कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)